Move to Jagran APP

छठ घाट पर माओवादियों ने खेला खूनी खेल, कोल व्यवसायी को मारी गोली Chatra News

Jharkhand News माओवादियों ने गिरी पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरिया सीडीपीओ बचनदेव कुजूर एवं पत्थलगडा थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ तपसा छठ घाट पर पहुंच गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 08:35 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 09:47 AM (IST)
छठ घाट पर माओवादियों ने खेला खूनी खेल, कोल व्यवसायी को मारी गोली Chatra News
चतरा में घटनास्‍थल पर पहुंची पुलिस। जागरण

पत्थलगड़ा (चतरा), जासं। चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र के तपसा गांव निवासी कोयला कारोबारी मुकेश गिरि को छठ घाट पर भाकपा माओवादियों ने गोली मारी कर हत्‍या कर दी है। घटना शनिवार की सुबह सात बजे के करीब की है। मुकेश गिरी को दो गोली लगी है। गोली मारने के बाद उसे सिमरिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। उपचार के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई है। घटनास्थल पर माओवादियों ने दो पर्चा छोड़ा है।

loksabha election banner

माओवादियों ने गिरी पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरिया सीडीपीओ बचनदेव कुजूर एवं पत्थलगडा थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ तपसा छठ घाट पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और दो हस्तलिखित पर्चा बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भगवान भास्कर के उदीयमान स्वरूप को अर्घ्य देने के समय सुबह घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

अर्घ्य देने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी क्रम में एक के बाद एक तीन गोली की आवाज सुनाई दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तीन-चार मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी भाकपा माओवादी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए भाग निकले। एसडीपीओ कुजूर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। वैसे यह स्पष्ट है कि भाकपा माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.