Move to Jagran APP

कई दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

रांची गिरिडीह और कोडरमा में दूसरे दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और भाजपा के अन्य महत्वपूर्ण नेता मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 04:38 AM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 04:38 AM (IST)
कई दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
कई दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

रांची : गिरिडीह और कोडरमा में दूसरे दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। गिरिडीह के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता लेने पहुंचे लोगों को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और रांची के सांसद संजय सेठ ने सदस्यता दिलाई।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने कांग्रेस को विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ा। विपक्ष का नेता बनने के लिए जितने सांसद होने चाहिए, उतने कांग्रेसी जीते भी नहीं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड में 63 विधानसभा सीट पर आगे रही है। कुछ महीने बाद ही विधानसभा का चुनाव होना है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य मुश्किल नहीं है।

थोड़ा प्रयास कर इसे हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' हमारा लक्ष्य है।

जनता के इसी विश्वास का नतीजा है कि पहले लोकसभा सत्र में तीन तलाक पर कानून बनाया गया और फिर अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया।

अब जाकर कश्मीर को मिली वास्तविक आजादी : अन्नपूर्णा

कोडरमा सासद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र की मजबूत सरकार के मजबूत निर्णय का नतीजा है कि आजादी के 70वषरें के बाद कश्मीर आजाद हुआ है। यह संभव हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पक्के इरादे और सबके लिए विकास की सोच के कारण।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद गिरिडीह के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि पहली बार अपने जीवन में देखा कि सरकार जो बोलती है, वह करती है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास ने किया। आज सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिनेश प्रसाद यादव, राम प्रसाद यादव, बजरंगी यादव, उपेंद्र कुमार, शकर यादव, उषा देवी, अनीता देवी, सुखदेव यादव, संजय यादव, सुधीर मंडल, राज कुमार साव आदि शामिल हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.