Move to Jagran APP

MANREGA Scam in Jharkhand: मनरेगा में पशु शेड निर्माण बोले तो लूट की योजना, पढ़ें- पलामू की जांच रिपोर्ट

MANREGA Scam in Jharkhand मनरेगा के तहत पशु शेड निर्माण योजना में झारखंड के पलामू जिले में लूट हुई। 15 योजनाओं के नाम पर 18 लाख रुपये से ज्यादा की निकासी कर बंदरबांट कर ली गई। जबकि योजना स्थल पर कोई भी कार्य नहीं हुआ। जांच रिपोर्ट पढ़ें...

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 20 Aug 2022 08:27 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 08:30 AM (IST)
MANREGA Scam in Jharkhand: मनरेगा में पशु शेड निर्माण बोले तो लूट की योजना, पढ़ें- पलामू की जांच रिपोर्ट
MANREGA Scam in Jharkhand: झारखंड के पलामू में पशु शेड निर्माण योजना में घोटाला।

मेदिनीनगर (पलामू), [मृत्युंजय पाठक]। MANREGA Scam in Jharkhand महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पशु शेड निर्माण योजना में पलामू जिले के पाटन प्रखंड के नौडीहा पंचायत में लूट हुई। 15 योजनाओं के नाम पर 18 लाख, 63 हजार, 937 रुपये की निकासी कर बंदरबांट कर ली गई। जबकि योजना स्थल पर कोई भी कार्य नहीं हुआ। यह खुलासा डीआरडीए, पलामू की जांच रिपोर्ट में हुआ है। जांच के बाद लाभुक से राशि वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। नौडीहा में सरकारी राशि की लूट सिर्फ बानगी भर है। लाभुकों के साथ मिलकर पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी किस तरह लूट रहे हैं अगर पलामू जिले की 265 पंचायतों में पशु शेड निर्माण योजना की जांच हो जाए तो सही तस्वीर सामने आ जाएगी।

loksabha election banner

कैसे हुआ घोटाले का खुलासा

पाटन प्रखंड के नौडीहा पंचायत के मुखिया रंजीत सिंह ने पलामू के डीडीसी मेघा भारद्वाज से मिल पशु शेड निर्माण में घपले-घोटाले की लिखित शिकायत की। डीसीसी ने डीआरडीए पलामू के सहायक अभियंता को जांच करने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता ने योजनास्थल पर जाकर जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह, मुखिया रंजीत सिंह, पंचायत के रोजगार सेवक और लाभुकों की उपस्थिति में जांच की। जांच के दौरान कहीं भी मापी पुस्तिका नहीं मिली। साथ ही एक भी योजना स्थल पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं पाया गया।

योजना की जांच रिपोर्ट...

1.ग्राम हुरहुसा में सदरे आलम के पशु शेड का निर्माणप्राक्कलित राशि-1.34 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-128227 रुपये।

2. ग्राम संडा में सरदार सिंह के खेत में पशु शेड का निर्माण प्राक्कलित राशि-1.47 लाखएमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-142761 रुपये।

3. ग्राम गौडीहा में कारू सिंह के पशु शेड का निर्माणप्राक्कलित राशि-1.34 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि -128227 रुपये।

4. ग्राम गौडीहा में में धर्मेंद्र सिंह के पशु शेड का निर्माण प्राक्लित राशि-1.34एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-128227 रुपये।

5. ग्राम नौडीहा में विक्की सिंह के पशु शेड का निर्माण प्राक्कलित राशि-1.34 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-128227 रुपये।

6. ग्राम नौडीहा में नवल सिंह के पशु शेड का निर्माण प्राक्कलित राशि-1.34 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-125527 रुपये।

7. ग्राम नौडीहा में अमरजीत राम के पशु शेड का निर्माणप्राक्कलित राशि-1.34 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-128227 रुपये।

8. ग्राम नौडीहा में जयराम सिंह के पशु शेड का निर्माण प्राक्कलित राशि-1.34 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-128227 रुपये।

9. ग्राम नौडीहा में सिकंदर सिंह के पशु शेड का निर्माण प्राक्कलित राशि-1.47 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-142761 रुपये।

10. ग्राम नौडीहा में गौतम सिंह के पशु शेड का निर्माण प्राक्कलित राशि-1.47 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-128227 रुपये।

11. ग्राम नौडीहा में मंजर अंसारी के पशु शेड का निर्माण प्राक्कलित राशि-1.47 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-109941 रुपये।

12. ग्राम नौडीहा में कालापति देवी के पशु शेड का निर्माण प्राक्कलित राशि-1.34 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-112155 रुपये।

13. ग्राम बिजरा में श्रवण कुमार सिंह के पशु शेड का निर्माणप्राक्कलित राशि-1.34 एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-126877 रुपये।

14. सलमा बीवी के पशु शेड का निर्माण प्राक्कलित राशि-1.47 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-109715 रुपये।

15. गुड़िया देवी के पशु शेड का निर्माण प्राक्कलित राशि-1.47 लाख एमआइएस के अनुसार कुल व्यय राशि-96011 रुपये।

वर्जन

पशु शेड निर्माण योजना में गड़बड़ी की शिकायत के बाद जांच कराई गई। जिन लाभुकों ने राशि निकासी कर काम नहीं किया है उनसे रिकवरी की जाएगी। मेघा भारद्वाज, डीडीसी, पलामू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.