मनोज तिवारी ओलंपियन निक्की और सिल्वर गर्ल मधुमिता को हर महीने देंगे 25 हजार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रांची में मधुमिता अौर निक्की को आेलंपिक की तैयारी के लिए हर माह 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 12:16 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 12:34 PM (IST)
रांची, जासं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी झारखंड की पहली महिला ओलंपियन निक्की प्रधान व एशियाई खेलों में रजत जीतने वाली तीरंदाज मधुमिता को हर माह 25-25 हजार रुपये देंगे। एक कार्यक्रम में भाग लेने आए मनोज तिवारी ने कहा कि जब तक दोनों खिलाड़ी ओलंपिक के लिए तैयारी करती रहेंगी तब तक उन्हें ये राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रतिभावान खिलाडिय़ों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इस राशि से दोनों खिलाडिय़ों को अभ्यास में मदद मिलेगी। इस तरह की अगर और भी प्रतिभा है उनकी मदद करने में भी हमें खुशी होगी। मनोज तिवारी के इस घोषणा की दोनों खिलाडिय़ों ने प्रशंसा की तथा कहा कि इस तरह के सहयोग से आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें