Tablighi Jamaat पर संघ ने चेताया, देश में जमातियों के कारण बढ़ा कोरोना संक्रमण, बढ़ रहीं मौतें
Coronavirus राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि देश में तब्लीगी जमात के कारण संक्रमण पीडि़तों व मौतों की संख्या बढ़ रही है।
रांची, [संजय कुमार]। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि देश में तब्लीगी जमात के कारण संक्रमण पीडि़तों व मौतों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पहले जहां साढ़े सात दिनों में यह संख्या दोगुनी हो रही थी वहीं अब यह चार दिनों में हो जा रही है। इस जमात के लोग अब अपने ही समाज में एक्सपोज हो रहे हैं। मुस्लिम समाज में एक वर्ग ऐसा भी है जो सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए जमात के ऐसे लोगों की खोज करने में प्रशासन की मदद भी कर रहे हैं। वे सोमवार को नई दिल्ली स्थित संघ कार्यालय से ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में तब्लीगी जमात से संबंधित पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की और कहा, सब मिलकर इस संकट से पार पाएंगे। मनमोहन वैद्य ने कहा अपना कार्यक्रम रद न करना अलग बात है, लेकिन छिपे रहना, लोगों को छिपाना, सेवा में लगे लोगों और नर्सों के साथ दुव्र्यवहार करना उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। संघ को जब कोरोना की भयावहता का पता चला तो प्रतिनिधि सभा की बैठक स्थगित कर दी, रास्ते से ही 1500 लोगों को वापस भेज दिया, परंतु उन लोगों ने ऐसा नहीं किया।
सह सरकार्यवाह वैद्य ने कहा कि देश में आई इस विपदा की घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रात दिन जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहे हैं। इस समय देश भर में 26 हजार स्थानों पर संघ के दो लाख स्वयंसेवक सेवा कार्यों में लगे हैं। इन सेवा कार्यों से अबतक 25 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है। इसके तहत 25 प्रकार के सेवा कार्य चल रहे हैं। कई स्थानों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से लोगों की समस्याएं हल की जा रही है। इन सेवा कार्यों में लोगों को भोजन, चिकित्सा सुविधा और दूसरी तरह की सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
दूध एवं सब्जी भी उपलब्ध करा रहे हैं स्वयंसेवक
मनमोहन वैद्य ने कहा कि भोजन कराने के साथ-साथ देश में कई जगहों पर कोरोना से बचाव के लिए सेफ्टी ड्रेस का निर्माण किया जा रहा है। कई स्वयंसेवक परिवार मास्क बनाकर भी दे रहे हैं। लोगों को सुरक्षा के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा और होम्योपैथिक दवाइयां भी दी जा रही हैं। अलग-अलग स्थानों पर दूध- सब्जी फल भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में सफाई, सुरक्षा और दूसरे आवश्यक कार्यों में लगे लोगों का भी ध्यान संघ परिवार रख रहा है।
अन्य संगठन भी कर रहे सहयोग
सह सरकार्यवाह ने कहा, सेवा के इस कार्य में सेवा भारती, राष्ट्र सेविका समिति, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ, वनवासी कल्याण आश्रम, विद्या भारती, सक्षम, नेशनल मेडिकल आर्गनाइजेशन, भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, आरोग्य भारती, ङ्क्षहदू जागरण मंच, सीमा जन कल्याण समिति जैसी संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।