Move to Jagran APP

Mandar Result: जहां भाजपा के कैडर वोट, वहां भी कांग्रेस ने कर ली सेंधमारी

Mandar Bypolls Result मांडर उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा पर भारी रही। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले प्रखंड में भी कांग्रेस की सेंधमारी कामयाब रही। शुरूआत से ही कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को बढ़त लेने नहीं दी।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 08:31 AM (IST)
Mandar Result: जहां भाजपा के कैडर वोट, वहां भी कांग्रेस ने कर ली सेंधमारी
Mandar Bypolls Result: कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर दी मात।

रांची, (अनुज तिवारी)। Mandar Bypolls Result मांडर उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा पर भारी रही। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले प्रखंड में भी कांग्रेस की सेंधमारी कामयाब रही। इस उपचुनाव में ओवैसी का जादू भी नहीं चल सका और ना ही आदिवासी वोटरों को रिझाया जा सका। शुरूआत से ही कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को बढ़त लेने नहीं दी। रविवार को पंडरा बाजार के प्रांगण में हुए मतगणना के पहले राउंड मे ही नेहा तिर्की 50 मतों से आगे रही। हालांकि यह परिणाम उतना उत्साहित करने वाला नहीं था, लेकिन पहली सीढ़ी में मिली सफलता ने कांग्रेस का मनोबल ऊंचा जरूर किया।

loksabha election banner

इसके साथ ही कुल 21 राउंड तक कांग्रेस का जादू दिखता गया और सारे कयास व समीकरण सिर्फ नेहा तिर्की की ओर ही बढ़ती रही। अंतत नेहा तिर्की ने अपने पिता के जीत का भी रिकार्ड तोड़ दिया और गंगोत्री कुजूर को 23,517 वोट से पराजित कर दिया। पराजित होने वाली गंगोत्री कुजूर भी पहली बार विधानसभा चुनाव हारी, जिस पर भाजपा ने भरोसा जताते हुए अपने पहले के उम्मीदवार देव कुमार धान को किनारा कर दिया था। हालांकि इस हार को गंगोत्री कुजूर पचा नहीं पा रही है और इस पूरे चुनाव प्रकिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुल 21 राउंड में भाजपा सिर्फ एक बार ले सकी मामूली बढ़त

इस उप चुनाव में कुल 2.16 लाख वोट पड़े, जिसके गणना 21 राउंड में पूरी की गई। इस बीच दूसरे राउंड में भाजपा को 112 वोट की बढ़त मिली। हालांकि यह मामूली बढ़त थी। लेकिन शुरुआत में यह बढ़त भी भाजपाइयों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं थी। लेकिन दूसरे राउंड के बाद भाजपा खेमे में हमेशा के लिए शांति छायी रही और दूसरी ओर कांग्रेस में हर्ष का माहौल दिखता गया।

10वें राउंड में ही तय हो गया था जीत-हार का फैसला

मतगणना के 10वें राउंड में ही जीत-हार की स्थिति लगभग तय हो गई थी। इस दस राउंड में मांडर विधानसभा के मांडर और चान्हो प्रखंड के ईवीएम खुल चुके थे। जिसमें जीत का अंतर काफी बड़ा हो गया था। दसवें राउंड में कांग्रेस 10 हजार से अधिक वोटों से आगे थी। जिसके बाद भाजपा ने अपनी हार मान ही ली और मतगणना स्थल पर मौजूद गंगोत्री कुजूर वहां से इस हार की जिम्मेवारी लेते हुए निकल गई। उनके साथ-साथ वहां पर एक भी भाजपा कार्यकर्ता तक नहीं रहा और सभी वापस लौट गए। दूसरी ओर कांग्रेस से नेहा तिर्की और पूर्व विधायक बंधु तिर्की सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ जश्न मनाने पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.