Move to Jagran APP

देवघर व गिरिडीह का मंडल कारा बनेगा सेंट्रल जेल

दिलीप कुमार, रांची : देवघर व गिरिडीह के मंडल कारा को केंद्रीय कारा बनाने का प्रस्ताव है। स

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Dec 2017 01:37 AM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 01:37 AM (IST)
देवघर व गिरिडीह का मंडल कारा बनेगा सेंट्रल जेल
देवघर व गिरिडीह का मंडल कारा बनेगा सेंट्रल जेल

दिलीप कुमार, रांची : देवघर व गिरिडीह के मंडल कारा को केंद्रीय कारा बनाने का प्रस्ताव है। सरकार के आदेश पर ही कारा महानिरीक्षक ने विस्तृत ब्योरे के साथ यह प्रस्ताव सरकार को सौंपा है, जिसपर अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है। वर्तमान में प्रदेश में पांच केंद्रीय कारा हैं।

loksabha election banner

प्रस्ताव में बताया गया है कि वर्तमान में देवघर व गिरिडीह से जुड़े बंदियों को केंद्रीय कारा दुमका व जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में रखा गया है। यहां जेल में कैदियों की संख्या अधिक होने के साथ-साथ उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने का लोड भी रहता है। ऐसे बंदियों के मुलाकातियों को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिसके कारण दो और केंद्रीय कारा की नितांत आवश्यकता है।

केंद्रीय कारा में रहते हैं सजायाफ्ता व सश्रम कारावास के बंदी

सरकार को तर्क दिया गया है कि केंद्रीय कारा में सजायाफ्ता व सश्रम तथा साधारण कारावास के बंदी रहते हैं। ऐसे बंदी जिन्हें न्यायालय से सजा हो जाती है, वे तीन साल तक ही जिले के मंडल कारा या उप कारा में रहेंगे। इसके बाद उन्हें केंद्रीय कारा में रखना अनिवार्य होता है।

वर्तमान में पांच केंद्रीय कारा

वर्तमान में राज्य में पांच केंद्रीय कारा हैं। इनमें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची, जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग, केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर, केंद्रीय कारा पलामू, केंद्रीय कारा दुमका शामिल हैं। इनके अलावा जिला कारा 17, उप कारा पांच व ओपन जेल एक है।

दुमका व हजारीबाग केंद्रीय कारा के क्षेत्र को कम करने की है योजना

मंडल कारा देवघर व गिरिडीह में प्रस्तावित क्षेत्र में हजारीबाग व दुमका केंद्रीय कारा के कुछ क्षेत्र को हटाकर जोड़ा जाएगा। वर्तमान में देवघर जहां दुमका केंद्रीय कारा के अधीन है, वहीं गिरिडीह हजारीबाग केंद्रीय कारा के अधीन।

किस केंद्रीय कारा में कौन-कौन जेल

- दुमका केंद्रीय कारा : गोड्डा, देवघर, साहिबगंज, जामताड़ा व पाकुड़ मंडल कारा के अतिरिक्त राजमहल उपकारा शामिल हैं।

- हजारीबाग केंद्रीय कारा : धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, चास (बोकारो) के मंडल कारा के अलावा उपकारा रामगढ़ व उप कारा तेनुघाट।

प्रस्तावित सेंट्रल जेल का यह होगा क्षेत्र

- देवघर : मंडल कारा देवघर व जामताड़ा के अलावा मधुपुर (उपकारा)।

- गिरिडीह : मंडल कारा धनबाद व कोडरमा के अलावा चास (बोकारो)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.