Move to Jagran APP

झारखंड के सिमडेगा में कोरोना जांच करवाने गए पदाधिकारी पर रॉड से हमला, लहूलुहान; जानें पूरा मामला

झारखंड के सिमडेगा में सदर थाना क्षेत्र के नीचे बाजार इलाके में गुरुवार को कोरोना जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात प्रोविजनल उप समाहर्ता पर एक व्यक्ति ने रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 12:07 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 12:25 PM (IST)
झारखंड के सिमडेगा में कोरोना जांच करवाने गए पदाधिकारी पर रॉड से हमला, लहूलुहान; जानें पूरा मामला
झारखंड के सिमडेगा में कोरोना जांच करवाने गए अधिकारी पर रॉड से हमला। जागरण

सिमडेगा, जासं। झारखंड के सिमडेगा में सदर थाना क्षेत्र के नीचे बाजार इलाके में गुरुवार को कोरोना जांच कैंप लगाने को लेकर हुए विवाद में ड्यूटी पर तैनात प्रोविजनल उप समाहर्ता किशोरी यादव पर एक व्यक्ति ने रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। इस घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इधर, घटना के आरोपित अनिल राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेशे से वह मैकेनिक का काम करता है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि साप्ताहिक जांच कैंप जहां लगाया जा रहा था उसे लेकर एक दुकानदार ने आपत्ति जताई। उस व्यक्ति ने वहां लगाने से मना किया। ड्यूटी पर तैनात प्रोविजनल उप समाहर्ता किशोरी यादव ने उन्हें समझाया कि कैंप लोगों के लिए लगाया जा रहा है। वह भी मास्क पहनें और जांच कराएं। इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि व्यक्ति ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। एसडीओ महेंद्र कुमार ने बताया कि साप्ताहिक जांच के दौरान प्रोविजनल उप समाहर्ता ड्यूटी पे तैनात थे। इसी दौरान वे लोगों को मास्क पहनने एवं कोविड जांच के लिए कह रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उलझ गया और उसने पदाधिकारी पर हमला बोल दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह है पूरा मामला

गुरुवार को जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर कोरोना जांच कैंप लगाया गया था। शहर के नीचे बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप जांच कैंप लगाया गया। इसी दौरान समीप के एक दुकानदार द्वारा वहां पर कैंप लगाये जाने का विरोध किया गया। जबकि जांच कैंप सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे लगाया गया था। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त दुकान संचालक ने लोहे की रॉड से मारकर पदाधिकारी को घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल पदाधिकारी का हालचाल जाना। घायल पदाधिकारी को सिटी स्कैन के लिए बीरू शांति भवन हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.