Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति पर सुबह 7:19 से दोपहर 12:31 तक पुण्यकाल, ऐसे करें स्नान-दान और पूजन
Makar Sankranti 2020 Date Shubh Muhurat मकर संक्रांति को लेकर बुधवार 15 जनवरी को झारखंड के सरकारी दफ्तरों प्रोजेक्ट भवन से स्कूलों तक में इस अवसर पर छुट्टी दी गई है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Makar Sankranti 2020 Date Shubh Muhurat मकर संक्रांति को लेकर बुधवार 15 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में छुट्टी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी छुट्टियों की सूची में यह पहले से ही समाहित है। प्रोजेक्ट भवन से लेकर स्कूलों तक में इस अवसर पर छुट्टी दी गई है। इधर मकर संक्रांति को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति देखी गई है। सामान्य तौर पर 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने की परंपरा के चलते कुछ जगहों पर मंगलवार तो कुछ जगहों पर बुधवार को मकर संक्रांति मनाई जा रही है। यहां जानें - कब है शुभ मुहुर्त और इस असमंजस में क्या सही है?
मकर संक्रांति, उत्तरायण, खिचड़ी, पोंगल, तिल संक्रांति, टुसू पर्व, माघ बिहु, सकट पर्व या कोई और नाम हो, उत्सवधर्मिता, प्रकृति की उपासना और सौहार्द का भाव इन सब में निहित है।
समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/6TgzTfWFNm— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 14, 2020
इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इसके पीछे बड़ा कारण सूर्य का राशि परिवर्तन है। सूर्य 14 जनवरी को रात 2 बजकर 7 मिनट में अपनी राशि बदल कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में 15 जनवरी को ही मकर संक्राति मनाना शुभ माना गया है।
आप सभी को #मकर_संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और आनंद लाए। खुशहाली, समृद्धि और उत्साह के फूल खिलें।
#HappyMakarSankranti pic.twitter.com/R6MDkzOxqo— Raghubar Das (@dasraghubar) January 14, 2020
मकर संक्रांति 2020 : 15 जनवरी, बुधवार
संक्रांति काल : 14 जनवरी, मंगलवार, रात 02 बजकर 07 मिनट
पुण्यकाल : सुबह 07:19 बजे से दोपहर 12:31 बजे
महा पुण्यकाल: 7:19 से सुबह 9:03 बजे
संक्रांति स्नान: 15 जनवरी, बुधवार
मकर संक्रांति पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं
मकर संक्रांति, उत्तरायण, खिचड़ी, पोंगल, तिल संक्रांति, टुसू पर्व, माघ बिहु, सकट पर्व या कोई और नाम हो, उत्सवधर्मिता, प्रकृति की उपासना और सौहार्द का भाव इन सब में निहित है। समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं। हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड
आप सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और आनंद लाए। खुशहाली, समृद्धि और उत्साह के फूल खिलें। रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड
आप सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं। बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड