Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया नया अपडेट, अप्रैल और मई महीने की राशि लेने के लिए करना होगा ये काम

    Updated: Thu, 15 May 2025 05:31 PM (IST)

    झारखंड सरकार ने मईयां सम्मान योजना की राशि पाने के लिए बैंक खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। पलामू जिले में कई लाभार्थियों का आधार सीडिं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया नया अपडेट। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर,(पलामू)। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए बैंक खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।

    अब आधार लिंक बैंक खातों में ही मंईयां सम्मान योजना की राशि जाएगी। पूर्व में लाभुकों के द्वारा दिए गए बैंक खातों में योजना की राशि दी जाती थी।

    बीते मार्च माह में पलामू जिले के 3,53, 836 लाभुकों के बैंक खाता में योजना की राशि भेजी गई थी। इसमें 2,58,301 लाभुक के बैंक खाता आधार से लिंक थे। जबकि 95,535 लाभुकों के बैंक खाता आधार से लिंक नहीं थे।

    सरकार के नए निर्देश के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए आधार सीडिंग और ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य हो गया है।

    पलामू जिले में 44,450 लाभुकों का आधार सीडिंग नहीं हुआ था। ऐसे में जिला प्रशासन एक अभियान चलाकर 29 अप्रैल से 5 मई तक लाभुकों का आधार सीडिंग किया। लेकिन कई लाभुकों का अब तक आधार सीडिंग नहीं हो सका है।

    वैसे लाभुक जिनका आधार सीडिंग नहीं हो सका है, वे अपने बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग करवा सकते हैं। ताकि उनको एकमुश्त अप्रैल और मई माह की राशि मिल सके।

    बैंक में हो रहा आधार सीडिंग का काम

    मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का आधार सीडिंग का काम बैंक में ही हो रहा है। ऐसे में जिन कई लाभुकों का आधार सीडिंग नहीं हुआ है। अपने बैंक में जाकर आधार सीडिंग का काम करवा लें।

    बाकी जिनका आधार सीडिंग हो चुका है उनको बैंक का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन की ओर आधार सीडिंग नहीं कराने वाले लाभुकों की सूची विवरणी सहित सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। जिससे प्रखंड प्रशासन वैसे लाभुकों को आधार सीडिंग कराने के लिए प्रेरित कर सके।

    मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए बैंक खाते को आधार से जोड़ना जरूरी है। ऐसे में योजना के लाभुकों का आधार सीडिंग, सत्यापन और ई- केवाईसी किया जाना है। जिले में कई लाभुकों का आधार सीडिंग नहीं हैं। उनके अपील है कि वे अपने-अपने बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग करवा लें। ताकि उनको योजना का लाभ मिल सके। - विक्रम आनंद, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पलामू