विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर सामने आई एक और नई जानकारी, अधिकारी बोले- मई और जून माह की राशि...

Published: Thu, 05 Jun 2025 12:28 PM (IST)

झारखंड के गढ़वा जिले में मंईयां सम्मान योजना से 227976 महिलाओं को लाभ मिल रहा है। अप्रैल माह की राशि ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. 2.27 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ
  2. मेराल में सबसे अधिक, बंशीधर में सबसे कम लाभार्थी

संदीप केसरी शौर्य, गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में मंईयां सम्मान योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को मिल रहा है। वर्तमान में दो लाख 27 हजार 976 लाभुक इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

हाल के दिनों मेंं अप्रैल माह की राशि प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में 2500 रूपये भेजी जा चुकी है। इसके बाद मई व जून की राशि भी आवंटन प्राप्त होने के बाद मिल सकेगी।

महिला लाभुकों के खाते में एक साथ 2500 रुपये आने पर इनके बीच खुशी की लहर है। इस योजना की राशि मिलने से महिलाएं सरकार की तारीफ करते नहीं थक रही है।

सबसे अधिक मंईयां सम्मान योजना के लाभुक की संख्या मेराल प्रखंड में है। यहां लाभुकों की संख्या 26 हजार 112 है। जबकि सबसे कम लाभुकों की संख्या मात्र 1641 श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में है।

प्रखंड का नाम लाभुकों की संख्या

बरडीहा 7646

बडगढ़ 3281

भंडरिया 5961

भवनाथपुर 9595

विशुनपुरा 6284

चिनियां 6192

डंडा 3957

डंडई 13199

धुरकी 9165

गढ़वा 25445

गढ़वा नगर परिषद 5168

कांडी 17905

केतार 8939

खरौंधी 8277

मझिआंव नगर परिषद 2036

मझिआंव 8919

मेराल 26112

श्री बंशीधर नगर 15503

श्रीवंशीधर नगर नपं 1641

रमकंडा 7524

रमना 13772

रंका 15975

सगमा 5480

कुल 227976

अप्रैल 2025 की राशि का भुगतान सभी लाभुकों को कर दिया गया है। आवंटन प्राप्त होते ही मई व जून माह की राशि भी लाभुकों के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। हमारा प्रयास है नियमित रूप से लाभुकों को योजना की राशि मिलती रहे।-नीरज कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग गढ़वा