यहां मच गई सेल्फी की होड़... एशिया कप जीतने के बाद रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी
झारखंड के हीरो और हर दिल अजीज पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी रांची पहुंचे हैं।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 04 Oct 2018 10:55 AM (IST)Updated: Thu, 04 Oct 2018 12:08 PM (IST)
रांची, जागरण संवाददाता। एशिया कप जीतने के बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी का अपने शहर रांची आगमन हुआ है। धौनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बुधवार को गो एयरवेज की विमान से शाम सात बजे रांची पहुंचे। शाम सात बजकर 40 मिनट के आसपास एयरपोर्ट से हैम्मर कार से वे अपने घर रवाना हुए।
हर दिल अजीज और अपने चहेते महेंद्र सिंह धौनी के रांची आगमन की जानकारी मिलते ही एकबारगी सारा शहर अपने हीरो की झलक पाने को एयरपोर्ट की ओर निकल गया। एयरपोर्ट पर अचानक धौनी को देख उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। धौनी ने प्रशंसकों का अभिवादन किया। कई प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर धौनी के साथ सेल्फी भी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें