धौनी 12 साल में पहली बार टीम इंडिया से बाहर, झारखंड के नदीम की हुई इंट्री
पिछले बारह साल से महेंद्र सिंह धौनी टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं। दिसंबर 2006 में टी-20 में डेब्यू के बाद उन्होंने 93 मैच भारत के लिए खेले।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 12:00 PM (IST)
रांची, जासं। महेेंद्र सिंह धौनी टीम इंडिया से ड्राप कर दिए गए हैं। पिछले बारह साल से वह टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं। दिसंबर 2006 में टी-20 में डेब्यू के बाद उन्होंने 93 मैच भारत के लिए खेले। वे वेस्टइंडीज और अगले महीने नवंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे।
धौनी ने टी-20 के 93 मैचों में 127 की औसत से 1487 रन बनाए हैं। विकेट के पीछे 54 कैच लपके व 33 स्टंप किए। 37 वर्षीय धौनी पहली बार टीम इंडिया से बाहर किए गए हैं। टीम की घोषणा करते हुए शुक्रवार को मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि यह धौनी के करियर का अंत नहीं है।
यह दूसरे विकल्प को तैयार करने की कवायद है। वहीं, पिछले तीन सालों से लगातार अच्छे प्रदर्शन करने का ईनाम झारखंड के शहबाज नदीम को आखिर मिल गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीन टी-20 मुकाबले के लिए उसे भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें