Move to Jagran APP

बारात आयी, शादी हुई और विदाई भी, रास्ते में मिला प्रेमी और फरार हो गई दुल्हन

रांची के पिस्‍कानगड़ी इलाके में शादी के बाद दुल्‍हन को विदा करा अपने घर ले जा रहे दूल्‍हे को रास्‍ते में रोककर उसके प्रेमी ने पीटा और दुल्‍हन को लेकर फरार हो गया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 09:45 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 06:43 PM (IST)
बारात आयी, शादी हुई और विदाई भी, रास्ते में मिला प्रेमी और फरार हो गई दुल्हन

रांची, जेएनएन। झारखंड की राजधानी रांची में फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' की तर्ज पर एक दुल्हन ने खुद को अगवा करा लिया। शादी के मंडप से विदाई के करीब एक घंटे बाद ही बीच रास्ते से प्रेमी के साथ दूल्हे को छोड़कर फरार हो गई। घटना शहर के धुर्वा स्थित विधानसभा आवास के पास की है। प्रेमी ने दुल्हन की कार रोकी और दुल्हन को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गया। इससे पहले उसने दूल्हे को धमकाया और चुपचाप चले जाने की धमकी भी दी।

loksabha election banner

दरअसल रविवार की दोपहर नगड़ी के तिरिल लाबेद निवासी दुल्हन अंजली टोप्पो (27) पिता स्व. राम उरांव के घर खूंटी के फुदी से बंधन उरांव (30) पिता मंगनू उरांव की बरात आई थी। दुल्हन ने मंडप में सात फेरे लिए, जयमाल भी हुआ। इस दौरान किसी ने यह कल्पना नहीं की होगी कि दुल्हन इस शादी से खुश नहीं है। रात आठ बजे दुल्हन की विदाई हुई। इसके एक घंटे बाद ही दुल्हन इटकी के रानी खटंगा निवासी असीम मिंज के साथ भाग निकली।

पूरी रात घूमी, दिन में इटकी थाने में सरेंडर
प्रेमी संग भागी दुल्हन पूरी रात अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ इधर-उधर घूमती रही। सोमवार को दिन में टीवी चैनल और सोशल मीडिया में तेजी से खबर फैलती देखी। इसके बाद असीम दुल्हन को लेकर इटकी थाना पहुंच गया। वहां दोनों बोले कि अपनी मर्जी से भागे हैं। अब उनकी जान को खतरा है। पुलिस ने धुर्वा पुलिस को सूचना देकर दूल्हा बंधन व परिजनों को बुलवाया। इसके बाद दुल्हन के परिवार से भी लोग पहुंचे। वहां दंड स्वरूप चार लाख रुपये की मांग दूल्हा पक्ष ने रखी। इस बीच दोनों में समझौता हो गया।

निर्माण कार्य में लगे रहने के दौरान दोस्ती
दूल्हा बंधन के अनुसार उसकी सीआरपीएफ कैंप के  निर्माण कार्य के दौरान अंजली से दोस्ती हुई थी। वह राज मिस्त्री था। वहीं अंजली रेजा का काम करती थी। उसने प्यार का इजहार किया, इसके बाद दोनों ने परिवार वालों से शादी की बात की। परिजनों की सहमति से शादी तय हुई थी। 

दुल्हन बोली, मना किया था शादी करने से...
दुल्हन ने इटकी थाने में बताया कि उसने दूल्हा बंधन से शादी करने से मना किया था। लेकिन उसने परिवार वालों से मिलकर जबरन शादी तय करवा दी। करीब दस वर्षों से असीम के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शादी के हर रस्म के बीच उसे नागवार गुजर रहा था। इसबीच उसने प्रेमी को फोन कर बुलाया और कहा कि मुझे मंडप से भगा लो। प्रेमी मंडप तक डर से नहीं पहुंचा। बाद में अंजली के दबाव देने पर बीच रास्ते से दुल्हन को उठा लिया।

दूल्हा बोला जहां चाहे खुश रहे अंजली...
इधर दूल्हे बंधन ने कहा कि अंजली को जब प्रेमी असीम के साथ ही शादी करनी थी तो पहले बता दिया होता। मैं बरात लेकर नहीं आता। अब ऐसा कदम उठा ही ली, तो उसकी जिंदगी में बाधक नहीं बनूंगा। अंजली जहां चाहे खुश रहे। दूल्हे के अनुसार अंजली ने शादी की तैयारी खुद की थी। लेकिन ऐन वक्त पर ऐसा कदम क्यों उठाई यह उसकी समझ में नहीं आ रहा।

प्रेमी बोला मैंने मना किया था बरात आने से...
प्रेमी असीम मिंज ने पुलिस के सामने कहा कि अंजली से उसे शादी करनी थी। इसलिए उसने बंधन को फोन कर बरात लेकर आने से मना किया था। मेरी बात नहीं मानी इसलिए ऐसा कदम उठाया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.