फेसबुक पर प्यार हुआ, शादी रचाई, बच्चा होने के बाद प्रेमी ने रचा ली दूसरी शादी, जानें पूरा मामला
रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के बारुडीह निवासी और रामगढ़ डीसी कार्यालय के समाज कल्याण विभाग में कार्यरत युवक अजय बेदिया का फेसबुक पर छत्तीसगढ़ निवासी एक युवती किरण बेदिया से प्यार हो गया। प्यार परवान चढने लगा। फिर दोनों ने शादी कर ली थी।
रांची / रामगढ़। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के बारुडीह निवासी और रामगढ़ डीसी कार्यालय के समाज कल्याण विभाग में कार्यरत युवक अजय बेदिया का फेसबुक पर छत्तीसगढ़ निवासी एक युवती किरण बेदिया से प्यार हो गया। प्यार परवान चढने लगा। फिर दोनों ने शादी कर ली थी।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2013 में फेसबुक पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बातचीत की अवधि बढ़ती गई। आगे चलकर यह प्यार में बदल गया। फिर दोनों ने दोनों ने सदा के लिए एक-दूजे के हो जाने की कसमें खाईं। शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। एक बच्चा हुआ। लेकिन कुछ साल बाद प्यार की खुमारी खत्म हो गई। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
फेसबुक का प्यार अब महिला के लिए इतना महंगा पड़ा कि वह अपने तीन साल के बच्चे को लेकर इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। इधर अजय ने किरण को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली। किरण ने गोला थाने में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि अब तक उसे न्याय नहीं मिला पाया है। किरण बताती है कि फेसबुक से बातचीत के दौरान प्यार हुआ और वर्ष 2013 में वे विवाह बंधन में बंधी। आगे चलकर पति ने दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी। साथ ही घरवालों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त किया जाने लगा। उसने न्याय की गुहार लगाई है।