Move to Jagran APP

लव जिहाद मामले में लड़के और लड़की ने किया आत्मसमर्पण

मनीष कुमार की अदालत में किया आम्मसमर्पण, बंगाल के बाकुड़ा में कर ली थी शादी, दोनों के बालिग।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 12:52 PM (IST)
लव जिहाद मामले में लड़के और लड़की ने किया आत्मसमर्पण
लव जिहाद मामले में लड़के और लड़की ने किया आत्मसमर्पण

भाग कर बंगाल के बाकुड़ा में कर ली थी शादी

loksabha election banner

लड़की के भाई के अनुसार लड़की की दिमागी हालत नही है ठीक

जागरण संवाददाता, राची: लव जिहाद मामले में आरोपी लड़के व लड़की की पेशी शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार की अदालत हुई। जिसमें लड़का मकसूद आलम और लड़की ने न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार की अदालत में शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। ज्ञात हो कि लव जिहाद में संलिप्त आरोपी मकसुद आलम बेड़ो का निवासी है और लड़की का घर आईटीआई के समीप है। आरोप है कि 27 फरवरी को लड़की को मकसूद आलम लड़की को लेकर भाग गया था। लव जिहाद के मामले को लेकर पंडरा ओपी में मामला दर्ज था। जानकारी के अनुसार लड़का मकसूद आलम व लड़की दोनों बालिग है। दोनों ने घर से भाग कर बंगाल के बाकुड़ा में शादी भी कर ली है। वही लड़की के भाई का कहना है कि लड़की की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसका फायदा उठाकर लड़का भगाने में सफल रहा है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले :

लव जिहाद से जुड़े मामले रांची में पहले भी आ चुके है। जिसमें राची के नामकुम इलाके में रहने वाली एक लड़की ने आरोप लगाया था कि आरोपी लड़के ने शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण किया। लड़की ने लड़के पर शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण करने के साथ-साथ जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया था। आरोपी लड़का हिंदपीड़ी इलाके का रहने वाला था और वह दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और इस पर कानून के अनुरूप कार्रवाई की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.