विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: छोटे दल व बागी नेता भी बन रहे महागठबंधन की चुनौती, जमकर कर रहे अपने क्षेत्र में चुनाव प्रसार

Published: Thu, 18 Apr 2024 12:10 PM (GMT+05:30)

Lok Sabha Election 2024 झारखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। इस दौरान छोटे दल व बागी झारखंड में बन रहे महागठबंधन की चुनौती दे रहे हैं। छोटे दलों के नेता भी क्षेत्र में अपने प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। इस क्रम में महागठबंधन के प्रत्याशियों की घोषणा से नाराज विधायक लोबिन हेंब्रम का भी नाम जुड़ गया है।

चमरा लिंडा, एनोस एक्‍का, जयप्रकाश वर्मा और लोबिन हेम्‍ब्रम की फाइल फोटो।
चमरा लिंडा, एनोस एक्‍का, जयप्रकाश वर्मा और लोबिन हेम्‍ब्रम की फाइल फोटो।

HighLights

  1. भाकपा ने पहले ही आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की कर दी है घोषणा, झापा पांच सीटों पर उतार चुकी प्रत्याशी
  2. झामुमो के लोबिन हेम्ब्रम ने राजमहल से व पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने दी कोडरमा से लड़ने की चेतावनी
  3. विधायक चमरा लिंडा भी लोहरदगा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में

दिलीप कुमार, रांची। Lok Sabha Election 2024: राज्य में छोटे दल व बागी नेता भी महागठबंधन के लिए चुनौती बन रहे हैं। पहले भाकपा ने झारखंड की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की, उसके बाद झारखंड पार्टी ने भी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए पांच सीटों पर प्रत्याशी भी उतार दिए हैं।

छोटे दलों के नेता भी प्रचार-प्रसार में जुटे

आइएनडीआइए गठबंधन के दो दल कांग्रेस व राजद में चतरा सीट को लेकर खींचतान भी जारी है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से लड़ाई में कहीं महागठबंधन को नुकसान हो सकता है। छोटे दलों के नेता भी क्षेत्र में अपने प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

भाकपा ने आठ में से चार सीटों पर प्रत्याशी की कर दी घोषणा

भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (भाकपा) ने देखा कि महागठबंधन में उसे कोई पूछ ही नहीं रहा है तो उसने झारखंड की आठ लोकसभा सीटों पर लड़ने की घोषणा कर दी। इन सीटों में लोहरदगा, पलामू, चतरा, दुमका, कोडरमा, हजारीबाग, गोड्डा व रांची शामिल हैं।

भाकपा ने इन आठ लोकसभा सीटों में से चार पर अपने प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी है। इनमें लोहरदगा से महेंद्र भगत, पलामू से अभय भुइयां, चतरा से अर्जुन कुमार व दुमका से राजेश कुमार किस्कू शामिल हैं। शेष सीटों पर भी दो दिनों के भी प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।

झारखंड पार्टी ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी

एनोस एक्का की पार्टी झारखंड पार्टी (झापा) ने भी आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इनमें चतरा, हजारीबाग, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा व राजमहल शामिल है।

इनमें पांच पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का भी चयन हो गया है। इनमें चतरा से दर्शन गंझू, हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा व सिंहभूम से चित्रसेन सिंकू, खूंटी से अर्पणा हंस और दुमका से मुन्नी हांसदा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अन्य तीन सीटों पर अभी विचार जारी है।

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने भी चार सीटों पर उतारे प्रत्याशी

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने भी झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इनमें गिरिडीह सीट पर जयराम महतो, धनबाद से इकलाख अंसारी, दुमका से बेबीलता टुडू व रांची सीट से देवेंद्र नाथ महतो शामिल हैं।

लोबिन, जयप्रकाश वर्मा व चमरा लिंडा पर भी नजर

महागठबंधन के प्रत्याशियों की घोषणा से नाराज विधायक लोबिन हेंब्रम ने पार्टी को चेतावनी दी है कि वह राजमहल से चुनाव लड़ेंगे, वहीं पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कोडरमा से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। दोनों झारखंड मुक्ति मोर्चा से संबद्ध हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक अन्य विधायक चमरा लिंडा भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। पिछले दिनों झारखंड पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस में यह दावा किया था कि अगर लोबिन हेम्ब्रम व चमरा लिंडा चुनाव लड़ेंगे तो उनकी पार्टी इन दोनों नेताओं को अपना समर्थन दे देगी। यही वजह है कि उन क्षेत्रों में झारखंड पार्टी ने अब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: 

JMM के अंदर क्‍या पक रही खिचड़ी? अपने ही प्रचार कार्यक्रम से नदारत जोबा मांझी, दौड़-भागकर चंपई अकेले कर रहे फील्डिंग

Geeta Kora : झारखंड में गीता कोड़ा समेत 20 BJP नेताओं पर केस दर्ज, चुनाव आयोग ने भी तलब की रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।