रामचंद्र पासवान के निधन से लोजपा में शोक की लहर, सीएम ने जताया दुख
Jharkhand. बिहार के समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर झारखंड के कई नेताओं ने दुख जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।
रांची, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई और लोक जनशक्ित पार्टी के नेता रामचंद्र पासवान के निधन पर झारखंड लोजपा शोक में डूब गया है। समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान ने रविवार दोपहर लगभग 1:24 बजे आखिरी सांस ली। रामचंद्र के निधन मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समस्तीपुर सांसद रामचंद्र पासवान जी के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
।।ॐ शांति।।
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 21, 2019
केंद्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान जी के अनुज #लोजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद श्री रामचंद्र पासवान जी के निधन की खबर सुनकर मन अत्यंत व्यथित हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस अपार दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/UEqy1XoCRf — Sanjay Seth (@sanjaysethBJP) July 21, 2019
एन डी ए के साथी और कैबिनेट के सहयोगी मंत्री श्री रामबिलास पासवान जी के छोटे भाई बिहार के समस्तीपुर से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पासवान के निधन की खबर से गहरा दुःख हुआ।मेरी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/TeVUGQxb8s — Arjun Munda (@MundaArjun) July 21, 2019
बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद रामचन्द्र जी पासवान के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवारजनों के साथ है। @irvpaswan @ichiragpaswan — Subodh Kant Sahai (@SubodhKantSahai) July 21, 2019
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा कि रामचंद्र पासवान के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। रांची के सांसद और झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा है कि वरिष्ठ नेता और सांसद रामचंद्र पासवान जी के निधन की खबर सुनकर मन अत्यंत व्यथित हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा है कि रामचन्द्र पासवान के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है।