Move to Jagran APP

कोरोना का कहर, झारखंड में नए मरीजों की संख्‍या 21000 के पार, देश के छह राज्यों में ही इससे अधिक

jharkhand corona news झारखंड में कोरोना के सक्र‍िय मरीजों की संख्‍या बढ़कर अब 21 हजार से भी अध‍िक हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मुख्‍यमंत्री आवास मुख्‍यमंत्री का पर‍िवार सभी इस समय कोरोना की जद में हैं। बड़ी संख्‍या में अध‍िकारी भी पाज‍िट‍िव हो गए हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 09:02 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 03:42 PM (IST)
कोरोना का कहर, झारखंड में नए मरीजों की संख्‍या 21000 के पार, देश के छह राज्यों में ही इससे अधिक
coronavirus jharkhand : झारखंड में कोरोना संक्रम‍ितों की संख्‍या 20 हजार पार कर गई है। प्रतीक फोटो।

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में कोरोना का संक्रमण सीएम आवास तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन उनके दो बेटे, उनके परिवार की एक सदस्य व अंगरक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी दोबारा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं, सांसद गीता कोड़ा भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शनिवार को पूरे राज्य में 5,081 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 21,098 हो गई है।

loksabha election banner

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से लेकर स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग के अध‍िकारी तक चपेट में

स्वास्थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने सर्दी-खांसी की समस्या के बाद कोरोना की जांच कराई थी, जिसमें शनिवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। बन्ना गुप्ता पहली लहर में भी कोरोना संक्रमित हुए थे। तब उन्हें रिम्स में भर्ती होना पड़ा था। वे दोनों डोज की वैक्सीन भी ले चुके हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह तथा अपर सचिव आलोक त्रिवेदी पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान झारखंड के निदेशक रमेश घोलप गोरख, निदेशक वित्त, राज्य टीकाकरण पदाधिकारी डॉ राकेश दयाल सहित कई अन्य पदाधिकारी भी बीमार हैं।

केवल रांची में शनिवार को 1,731 नए संक्रमित की पहचान हुई

इधर, रांची में शनिवार को 1,731 नए संक्रमित की पहचान हुई। इसी तरह, पूर्वी सिंहभूम में 1043, रामगढ़ में 387, देवघर में 281, बोकारो में 278 नए संक्रमित मिले। अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। झारखंड की स्थिति का अनुमान लगा सकते हैं कि देश के सिर्फ छह राज्यों में 21 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। अन्य सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में वर्तमान में झारखंड से कम एक्टिव केस हैं। शनिवार को पूर्वी सिंहभूम में दो तथा सरायकेला में एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। राहत की बात यह है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 1186 मरीज स्वस्थ भी हुए।

जांच बढ़ी तो प्रत्येक सौ में सात मिले संक्रमित

राज्य में पिछले तीन-चार दिनों से लगभग 62 हजार सैंपल की जांच हो रही थी। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में पांच से छह संक्रमित मिल रहे थे। शनिवार को कुल 72,742 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 5,081 संक्रमित पाए गए। इस तरह प्रत्येक सौ लोगों की जांच में सात लोग संक्रमित पाए गए। यह संक्रमण दर वर्तमान लहर में अबतक सर्वाधिक है।

शनिवार को किस जिले में मिले कितने संक्रमित

  • रांची : 1,731
  • पूर्वी सिंहभूम : 1,043
  • रामगढ़ : 387
  • देवघर : 281
  • बोकारो : 278
  • पश्चिमी सिंहभूम : 177
  • हजारीबाग : 169
  • धनबाद : 167
  • पलामू : 110
  • कोडरमा : 107
  • खूंटी : 105
  • सिमडेगा : 70
  • चतरा : 68
  • लोहरदगा : 67
  • गुमला : 52
  • सरायकेला : 50
  • गोड्डा : 40
  • गढ़वा : 39
  • दुमका : 35
  • साहिबगंज : 35
  • जामताड़ा : 28
  • लातेहार : 26
  • पाकुड़ : 08
  • गिरिडीह : 08

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.