Move to Jagran APP

Lockdown Extension 3: कहीं बाहर फंसे हैं, झारखंड लौटना चाहते हैं, तो यहां कराएं रजिस्‍ट्रेशन; jharkhandpravasi.in

बाहर के प्रदेशों में फंसे लोग जो झारखंड लौटने के इच्‍छुक हैं वे jharkhandpravasi.in पर अपना निबंधन करा सकते हैं। इससे राज्‍य सरकार उन तक आसानी से मदद पहुंचा सकती है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 08:58 PM (IST)
Lockdown Extension 3: कहीं बाहर फंसे हैं, झारखंड लौटना चाहते हैं, तो यहां कराएं रजिस्‍ट्रेशन; jharkhandpravasi.in
Lockdown Extension 3: कहीं बाहर फंसे हैं, झारखंड लौटना चाहते हैं, तो यहां कराएं रजिस्‍ट्रेशन; jharkhandpravasi.in

रांची, जेएनएन। COVID-19 lockdown, jharkhandpravasi.in झारखंडवासियों की घर वापसी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने देश के विभिन्न प्रांतों में फंसे प्रवासियों की सुरक्षित वापसी की मुहिम के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आरंभ किया है।  राज्य सरकार विभिन्न राज्यों एवं केंद्र सरकार से हर संभव समन्वय स्थापित कर रही है जिससे कि झारखंड के लोग सुरक्षित अपने घर वापस आ सकें। 

loksabha election banner

प्रवासी मजदूरों के राज्य के बाहर फंसे होने संबंधित रोजाना बड़ी संख्या में कॉल आ रहे हैं। इनकी वापसी में सहायता के लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन झारखंड यात्रा पंजीकरण प्रपत्र वेबलिंक http://jharkhandpravasi.in/  जारी किया है।  इससे राज्य के बाहर फंसे मजदूर जो वापस आना चाहते हैं, वे खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। जिसके जरिये उन तक राज्‍य सरकार की सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। दूसरे राज्यों में फंसे झारखंडवासियों से सरकार ने अपील की है कि वे घर वापसी तक संयम बरतें। लॉक डाउन और शारीरिक दूरी का पालन करें। नए वेब लिंक के जरिये दूसरे राज्य में फंसे मजदूर, विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कराएं। इससे वे राज्‍य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

बाहर फंसे लोगों की घर वापसी में झारखंड ने झोंकी ताकत

झारखंड सरकार ने राज्‍य से बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्राें और अन्‍य लोगों को वापस अपने घर लाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। अब तक तेलंगाना से एक श्रमिक स्‍पेशल, कोटा से दो स्‍पेशल ट्रेनें, कोझिकोड और त्रिवेंद्रम से एक-एक श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन हटिया आ चुकी है। इसमें हजारों की तादाद में मजदूर और छात्र अपने घर लौटे हैं। इधर समीपवर्ती राज्‍यों छत्‍तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्‍तर प्रदेश और बिहार में करीब 500 बसें फंसे हुए प्रवासियों को लाने के लिए भेजी गई है।

अब झारखंड से बाहर फंसे सभी प्रवासी मजदूरों, प्रवासी विद्यार्थियों के सहायता के लिए राज्‍य सरकार ने एक बार फिर से अपनी प्रतिबद्धता जताई है। ऐसे लोगों की सकुशल घर वापसी के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों एवं केंद्र सरकार से हर संभव समन्वय स्थापित किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि वैसे झारखंडवासी वापस अपने घर आ सकें, जो राज्य के बाहर फंसे हैं। राज्य के बाहर फंसे हुए सभी लोगों तक सरकार हर तरह की सहायता पहुंचा रही है। 

प्रवासी मजदूरों के राज्य के बाहर फंसे होने संबंधित रोजाना बड़ी संख्या में कॉल आ रहे हैं। राज्य सरकार के पास राज्य के बाहर एक बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्‍त हो रही है। इनकी वापसी में सहायता हेतु राज्य सरकार द्वारा  ऑनलाइन झारखंड यात्रा पंजीकरण प्रपत्र वेबलिंक http://jharkhandpravasi.in/  जारी किया गया है।  इससे राज्य के बाहर फंसे मजदूर जो वापस आना चाहते है वह खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। जिसके जरिये उन तक सरकार की सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। 

दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड वासियों से अपील है कि वो संयम बरतें। लॉक डाउन और शारीरिक दूरी का पालन करें, सरकार आप तक जल्द पहुंचेगी। नए वेब लिंक के जरिये दूसरे राज्य में फंसे मजदूर/ विद्यार्थी, आदि अन्‍य लोग अपने आपको रजिस्टर कराएं। इससे वे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.