Move to Jagran APP

झारखंड में विधानसभा में छह सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लोजपा

पिछले विधानसभा की तर्ज पर इस बार भी लोजपा एनडीए गठबंधन में छह सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। चिराग पासवान ने शुक्रवार को रांची में इसकी घोषणा की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 04:23 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 04:23 AM (IST)
झारखंड में विधानसभा में छह सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लोजपा
झारखंड में विधानसभा में छह सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लोजपा

जागरण संवाददाता, रांची : पिछले विधानसभा की तर्ज पर इस बार भी लोजपा एनडीए गठबंधन में छह सीटों पर चुनाव लड़ने के मूड में है। हुसैनाबाद से वापसी के क्रम में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ये बातें लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोजपा ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था। इस बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व सीएम रघुवर दास को पत्र लिख हुसैनाबाद, जरमुंडी, लातेहार, पोड़ैयाहाट, नाला व बड़कागांव विधानसभा सीट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि जिस राज्य में डबल इंजन की सरकार मिल जाए, उस राज्य का विकास कोई नहीं रोक सकता। इस बार भी राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी लोजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण थी। इससे पहले रांची एयरपोर्ट पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। जताया शोक

loksabha election banner

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र प्रधान ने पार्टी के नेता रामचंद्र पासवान की मृत्यु पर शोक जताया है। वो समस्तीपुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने आजीवन गरीबों के लिए संघर्ष किया। मजदूर की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही उदय शंकर को सच्ची श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, रांची : गरीब-मजदूर व शोषित की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही उदय शंकर ओझा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वे हमेशा जनता के लिए आंदोलन करते थे और आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाते थे। उनके जीवन से सभी को संघर्ष करने की सीख लेनी चाहिए। शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में जन नेता उदय शंकर ओझा की तीसरी पुण्य तिथि पर वक्ताओं ने ये बातें कही। कार्यक्रम का आयोजन शहर के सामाजिक, धार्मिक व व्यवसायिक संगठनों ने जनशक्ति मजदूर यूनियन के साथ मिलकर किया था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उदय शंकर ओझा को श्रद्धांजलि दी। सभा को मुख्य रूप से नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, आनंद बिहारी दुबे, चेंबर अध्यक्ष कुणाल आजमानी, आरजीटीए अध्यक्ष मदन लाल पारिख, हीरालाल साहु, अशोक पुरोहित, राजीव रंजन मिश्रा, जय सिंह यादव, मो. इस्माईल, युवराज पासवान, पवन शर्मा, पूनम आनंद, वरूण साहु, मनीष सिंह समेत कई ने संबोधित किया। इस अवसर पर भानू प्रताप सिंह, ललित पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सुनील सिंह चौहान, मो. सज्जाद, नदीम खान, प्रवीण जैन, रमेश सिंह, संजय जायसवाल, कृष्ण मोहन सिंह, राजू यादव, सच्चिदानंद चौबे, दिनेश चौबे, अरूण बुधिया, घनश्याम शर्मा, बिंदुल वर्मा, राकेश सिंह समेत कई उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.