Move to Jagran APP

टाटा के लिटरेरी मीट में आएंगे रस्किन बांड

रांची : विश्व प्रसिद्ध लेखक रस्किन बांड व ¨हदी के प्रख्यात कथाकार उदय प्रकाश इस बार टाटा स्टील

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 01:16 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 01:16 PM (IST)
टाटा के लिटरेरी मीट में आएंगे रस्किन बांड
टाटा के लिटरेरी मीट में आएंगे रस्किन बांड

रांची : विश्व प्रसिद्ध लेखक रस्किन बांड व ¨हदी के प्रख्यात कथाकार उदय प्रकाश इस बार टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट का उद्घाटन करेंगे। आठ व नौ दिसंबर को आड्रे हाउस में कार्यक्रम होगा। गुरुवार को बीएनआर में इसकी जानकारी टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट-कारपोरेट सर्विस चाणक्य चौधरी, शैलेश वर्मा, मालविका बनर्जी ने दी। उन्होंने बताया कि यह दूसरा साल है। इस बार रस्किन बांड और उदय प्रकाश आठ दिसंबर को दिन के 11 बजे उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लोकप्रिय या साहित्य सच

loksabha election banner

लेखक का असली उद्देश्य क्या है, पर उदय प्रकाश बातचीत करेंगे। 12.30 पर शार्ट फिल्म की स्क्रीनिंग होगी। तीन बजे क्या सोशल मीडिया ¨हदी-उर्दू साहित्य को बढ़ावा और पहुंच दे रहा है. विषय पर हुसैन हैदरी, सत्या व्यास, नीलोत्पल मृणाल बात रखेंगे। चार बजे साहित्यिक पत्रिका का भविष्य विषय पर आलोक राय, महादेव टोप्पो, रक्षंदा जैल, संजय सहाय बात रखेंगे। पांच बजे द बांड मूवीज में जुनून और सात खून माफ पर बात होगी। छह बजे संगीत पर चर्चा होगी। सात बजे रेखा भारद्वाज संगीत का कार्यक्रम पेश करेंगी। अगले दिन नौ को 11.15 पर द वंडर्स इयर्स पर मलय राय व अब्दुल्ला खान उपन्यास पर चर्चा करेंगे। इसके बाद रस्किन बांड लेखन के बारे में अपनी बात रखेंगे। कविता पाठ संग जमेगी संगीत की महफिल

सवा चार बजे एक शाम कविता के नाम में निरंजन अयंगर, अनुज लुगुन, चंद्रमोहन किस्कू और निर्मला पुतला कविता का पाठ करेंगी। इसके पूर्व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश गांधी के अंतिम दिनों पर बात करेंगे। शाम को संगीत की महफिल जमेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.