Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 दिनों से लगातार बारिश-अगले 4 दिन भी बरसेंगे बादल

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि 27-28 सितंबर को राज्य के सभी स्थानों पर जबकि 29-30 सितंबर को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 07:12 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 07:12 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 दिनों से लगातार बारिश-अगले 4 दिन भी बरसेंगे बादल

रांची, जेएनएन। मंगलवार को जब केंद्र सरकार ने राज्य के दस जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया तबसे प्रदेश के कई जिलों में बारिश रुक ही नहीं रही है। यूं तो गुरुवार को बारिश का तीसरा दिन था लेकिन बुधवार की रात से गुरुवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के कई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह तक सर्वाधिक बारिश सिमडेगा के कुरडेग में दर्ज हुई तो राजमहल और अन्य कई क्षेत्रों में बारिश का आंकड़ा बढ़ा रहा। राजधानी रांची में शाम 5:30 बजे तक 10 मिमी., जमशेदपुर में 41.0 व डालटनगंज में 4.0 मिमी. बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि फिलहाल दक्षिणी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र व गोवा-कर्नाटक व पूर्वी मध्य अरब सागर तक समुद्रतल से 7.6 किमी. ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।

जबकि इस सिस्टम से जुड़ा टर्फ बिहार, महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों, मध्य प्रदेश व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक समुद्रतल से ऊपर 5.8 किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है। शुक्रवार को राज्य के उत्तरी-दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व उत्तरी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि शनिवार को राज्य के उत्तरी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि 27-28 सितंबर को राज्य के सभी स्थानों पर, जबकि 29-30 सितंबर को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

गुरुवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम  न्यूनतम

  1. रांची      27.8       21.4
  2. जमशेदपुर 31.0       24.2
  3. डालटनगंज 29.3      24.2
  4. बोकारो     28.1      23.6
  5. चाईबासा   29.4      23.6
  6. दुमका      27.3      23.8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.