यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JAC Board Exam: झारखंड बोर्ड के मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी ध्यान दें, परीक्षा से जुड़े नए अपडेट आए सामने
JAC Board Exam All Updates जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए सात लाख से अधिक आवेदन आ ...और पढ़ें

HighLights
- जैक बोर्ड परीक्षा के आवेदन का अंतिम दिन आज
- परीक्षार्थी जल्द से जल्द करें आवेदन
जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand News: झारखंड बोर्ड परीक्षा से जुड़े नए अपडेट सामने आए हैं। दरअसल, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ( JAC Board) के मुताबिक मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर सोमवार तक करीब 7 लाख आवेदन आ चुके हैं। इसमें से चार लाख मैट्रिक और तीन लाख इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं।
आज आवेदन के लिए अंतिम दिन
अब आवेदन भरने के लिए शेष मंगलवार 31 दिसंबर का एक दिन ही बचा है। वहीं आठवीं, नौवीं और 11वीं परीक्षा के लिए भी आवेदन के लिए एक दिन शेष बचा है।
परीक्षा 3 मार्च तक चलेगी
मालूम हो कि 11 फरवरी से जैक मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने बताया कि परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। यह परीक्षा तीन मार्च तक चलेगी।
अभी बोर्ड परीक्षा का आवेदन मंगलवार तक लिया जाएगा, जिसके बाद परीक्षार्थियों की कुछ संख्या बढ़ सकती है। दसवीं की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.45 बजे से होगी जबकि 12वीं की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से होगी।
80 स्कूल उत्कृष्ट विद्यालय
जैक अध्यक्ष ने बताया कि 80 स्कूलों को स्कूल आफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) के रूप में चुना जा चुका है। इसके बाद उन स्कूलों में सीबीएसई के तर्ज पर शिक्षा मिलने लगी है। इससे इस साल मैट्रिक में कुछ बच्चों की संख्या कम हो सकती है। मालूम हो कि अगले दो वर्षों में उत्कृष्ट विद्यालयों की संख्या 160 तक करनी है।
1800 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे
जैक के अनुसार मैट्रिक व बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे राज्य में लगभग 1800 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जिसकी तैयारी जनवरी तक कर ली जाएगी। पिछले वर्ष मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए 1978 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार बोर्ड परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्ति करने के लिए इस बार भी हर परीक्षा के दिन 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस समय पर परीक्षार्थी प्रश्न पत्र का मुआयना कर सकेंगे और प्रश्नों को समझ सकेंगे।
50 अंक के सब्जेक्टिव परीक्षा होगी
जैक इस बार भी पुराने पैटर्न पर ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा लेगा। इसी पर तैयारी की गई है। जिसमें 50 अंक सब्जेक्टिव परीक्षा, 30 अंक की आब्जेक्टिव परीक्षा और 20 अंक इंटरनल एसेसमेंट या प्रैक्टिकट के लिए दिए जाएंगे। पिछली बार 2024 में इसी आधार पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।
पहले दिन वोकेशनल विषय की होगी परीक्षा
- झारखंड बोर्ड के दसवीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू हो रही है।
- पहले दिन की परीक्षा वोकेशनल विषय की होगी।
- दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा भी इसी दिन शुरू हो रही है।
- पहले दिन इंटर के तीनों संकाय में वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी।
- दसवीं की परीक्षा के अंतिम दिन गणित विषय रखा गया है,जबकि इंटर में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
ये भी पढ़ें
