23 को रांची पहाड़ी पर फहराएगा सबसे बड़ा व ऊंचा तिरंगा
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा रांची पहाड़ी मंदिर पर लहराएगा। 23 जनवरी को रक्षा मत्री मनोहर पर्रिकर मुख्य अतिथि के तौर पर इस झंडे को फहराएंगे। रक्षा मंत्री के रूप मे वे पहली बार रांची आ रहे है।
रांची। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा रांची पहाड़ी मंदिर पर लहराएगा। 23 जनवरी को रक्षा मत्री मनोहर पर्रिकर मुख्य अतिथि के तौर पर इस झंडे को फहराएंगे। रक्षा मंत्री के रूप मे वे पहली बार रांची आ रहे है। 10.30 बजे के करीब झंडोलाोलन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहेगे। पहाड़ी मंदिर से झंडोलाोलन के बाद बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी मे वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी रांची पहाड़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष-सह- उपायुक्त मनोज कुमार ने मंदिर परिसर मे आयोजित प्रेसवार्ता मे दी।
इस मौके पर पहाड़ी मंदिर समिति के सचिव-सह एसडीओ आदित्य कुमार आनंद, जीर्णोद्धार समिति के सदस्य अमित कुमार, विष्णु अग्रवाल, हेम सिंह, हरि जालान, दीपक अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
-पहाड़ी मंदिर पर होने वाले झंडोलाोलन का होगा सीधा प्रसारण
अरगोड़ा मैदान, रातू रोड चौक, अलबर्ट एक्का चौक सहित कई जगहो पर लगाया जाएगा एलइडी ।
- 10 हजार से अधिक स्कूली बच्चे भी ले सकते है कार्यक्रम मे भाग
-विधि व्यवस्था को ले अमिताभ बच्चन को नही बुलाने का निर्णय
स्कूली बच्चे मे भी लेगे हिस्सा
झंडोलाोलन के दिन स्कूली बच्चे भी हिस्सा लेगे। उपायुक्त ने कहा कि वे स्कूलो से आग्रह करेगे कि वे अपने बच्चो को इस कार्यक्रम मे हिस्सा लेने के लिए भेजे। संभावना जताई जा रही है कि दस हजार के करीब स्कूली बच्चे इस कार्यक्रम मे हिस्सा ले सकते है।
घर-घर फहराएं तिरंगा
इस गौरवशाली दिन को ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए उपायुक्त ने शहरवासियो से अपील की है कि वे 23 जनवरी को अपने-अपने घरो मे तिरंगा फहराएं और इसे एक उत्सव के रूप मे मनाएं।