विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lalu Yadav News: लालू यादव के ठिकाने खंगालने के बाद CBI ने रेल ड्राइवर को उठाया, फतुहा के ससुराल में भी दबिश

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 24 May 2022 12:36 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 05:57 AM (IST)

Lalu Yadav News रेलवे भर्ती घोटाला में लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद सीबीआइ ने सोमवार ...और पढ़ें

Lalu Yadav News: रेलवे भर्ती घोटाला में लालू के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद सीबीआइ ने बड़ी कार्रवाई की।
Lalu Yadav News: रेलवे भर्ती घोटाला में लालू के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद सीबीआइ ने बड़ी कार्रवाई की।

चक्रधरपुर, जासं। Lalu Yadav News बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रेल मंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर सीबीआइ की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद अब रेल भर्ती घोटाला की जांच की आंच धीरे-धीरे फैलती जा रही है। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन, घ-मकान, सोना, रुपये-पैसे आदि देने के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी, सीबीआइ इस मामले से संबंधित लोगों को एक-एक कर गिरफ्तार कर रही है।

इसी कड़ी में सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला में अजित कुमार नामक एक ट्रेन ड्राइवर (लोको पायलट) को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार लोको पायलट से राउरकेला में ही पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिली है कि भुवनेश्वर से आई सीबीआई के इंस्पेक्टर संजीव कुमार अचानक सोमवार को दोपहर राउरकेला स्टेशन पहुंचे और लोको पायलट को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : Jharkhand News: पूजा सिंघल के राजदार विभूति की हेकड़ी ढीली, गिरते-पड़ते पहुंचा ईडी ऑफिस

सीबीआइ की इस कार्रवाई से एकबारगी किसी को समझ में नहीं आया कि लोको पायलट को क्यों गिरफ्तार किया है, लेकिन बाद में पता चला कि यह गिरफ्तारी रेलवे भर्ती मामले से जुड़ी है। लोको पायलट पर सीबीआई की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी यह भी मिल रही है कि लोको पायलट के बिहार के फतुहा स्थित ससुराल में भी सीबीआई ने दबिश दी है।

बता दें कि बीते दिन केंद्रीय जांच एजेंसी ने रेल भर्ती घोटाला मामले में एक नई प्राथमिकी दर्ज की है। जिसके बाद तत्‍कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के देशभर के 17 ठिकानों पर सीबीआइ ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस मामले में रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन व अन्‍य संपत्तियां लेने के संगीन आरोप लालू प्रसाद पर लगे हैं। अब जांच एजेंसी रेलवे भर्ती घोटाला में जांच को आगे बढ़ाते हुए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और उनकी बेटी हेमा यादव से पूछताछ करने वाली है।