Move to Jagran APP

छठ में घर से दूर लालू प्रसाद, जानें कैसे रिम्‍स में मना रहे महापर्व Ranchi News

Lalu Prasad. दो साल से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के सारे त्योहार जेल में ही मन रहे हैं। एक महीने से हेल्थ अपडेट नहीं मिलने से लालू के चाहने वाले परेशान हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 08:54 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 08:54 AM (IST)
छठ में घर से दूर लालू प्रसाद, जानें कैसे रिम्‍स में मना रहे महापर्व Ranchi News
छठ में घर से दूर लालू प्रसाद, जानें कैसे रिम्‍स में मना रहे महापर्व Ranchi News

रांची, जासं। बिहार में बड़े जोर-शोर से अपने अंदाज में छठ मनाने वाले लालू प्रसाद का छठ पर्व इस साल भी रिम्स के पेइंग वार्ड में बीतेगा। लालू को अंतिम बार पेरोल पर घर गए भी करीब डेढ़ साल बीत चुके हैं। छठ महापर्व बड़े श्रद्धा के साथ करने वाले लालू इस साल रिम्स में ही छठ के सारे नियमों को मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस साल छठ महापर्व से पूर्व नहाय खाय को भी लालू विधि विधान से किया।

loksabha election banner

अपने करीबियों से उन्होंने कद्दू की सब्जी और चावल मंगवा कर खाया। यही नहीं शुक्रवार को उन्होंने खरना का प्रसाद खीर ग्रहण किया है। लालू प्रसाद के चाहने वाले राजद कार्यकर्ता सुरेंद्र यादव ने कहा कि पहले जब लालू जी को जैसे ही जानकारी मिलती थी कि कोई व्यक्ति आर्थिक परेशानी के कारण छठ नहीं कर पा रहा है तो वे सारी सामग्री उनके घर भिजवा देते थे। उन्होंने छठी मईया से कामना है कि लालू जल्द रिहा हो जाएं।

डॉक्टर नहीं कर रहे मेडिकल अपडेट जारी, चाहने वाले परेशान

इधर, रिम्स में लालू के इलाज का जिम्मा मेडिसीन विभाग के पूर्व यूनिट इंचार्ज डॉ. उमेश प्रसाद के हाथों है। उनकी टीम के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डीके झा भी लगातार उनकी जांच करते है। हर शनिवार मुलाकात के दिन डॉ. डीके झा लालू प्रसाद का हेल्थ अपडेट मीडिया को देते हैं। जबकि बीते एक महीने से डॉक्टर उनका हेल्थ अपडेट जारी नहीं कर रहे हैं। उनके सेहत का हाल नहीं मिलने से उनके चाहने वाले काफी परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.