सत्यानंद भोक्ता ने लिया श्रम मंत्री का पदभार, जन-जन तक पहुंचाएंगे सरकारी योजनाएं
सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य का विकास सरकार का एजेंडा है इसी एजेंडे को लेकर आगे बढ़ेंगे। श्रम विभाग की योजनाएं जन-जन तक कैसे पहुंचे इस पर विशेष जोर होगा।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य का विकास सरकार का एजेंडा है, इसी एजेंडे को लेकर आगे बढ़ेंगे। श्रम विभाग की योजनाएं जन-जन तक कैसे पहुंचे इस पर विशेष जोर होगा। मंत्री ने कहा, ये मेरा तीसरा मंत्रालय है, इससे पहले मैं पेयजल और कृषि विभाग में बतौर मंत्री अपनी भूमिका का निर्वाह कर चुका हूं। पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार के मापदंड के अनुसार श्रम विभाग में सबकी बेहतरी के लिए काम करूंगा। श्रम मंत्री ने प्रभार लेने के साथ ही विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बजट की तैयारियों पर की चर्चा।