विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arjun Munda के पास 21 साल पुरानी कार, तो पत्नी के नाम है लेटेस्ट Fortuner; जानें कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Published: Tue, 23 Apr 2024 10:55 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दोबारा से अपनी परिसंपत्तियों का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है और उनके दायर शपथपत्र के ...और पढ़ें

Arjun Munda के पास 21 साल पुरानी कार, तो पत्नी के नाम है लेटेस्ट Fortuner
Arjun Munda के पास 21 साल पुरानी कार, तो पत्नी के नाम है लेटेस्ट Fortuner

HighLights

  1. खेती योग्य नौ एकड़ जमीन स्वयं के पास तो 2.8 एकड़ जमीन पत्नी के नाम खरीदी
  2. अपने नाम 85 लाख तो पत्नी के नाम 4.63 करोड़ मूल्य की आवासीय परिसंपत्ति

राज्य ब्यूरो, रांची। Arjun Munda & Meera Munda Net Worth: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में नामांकन के साथ ही एक बार फिर अपनी परिसंपत्तियों का विवरण सार्वजनिक किया है। उनकी ओर से दायर शपथपत्र के अनुसार उनके पास 21 साल पुरानी साधारण मारुति जेन कार है तो पत्नी मीरा मुंडा के नाम फार्च्यूनर-हाइक्रोस गाड़ियां हैं।

उनकी अचल परिसंपत्तियों की कुल कीमत 85 लाख है, जिनमें से 55 लाख उन्होंने स्वयं खरीदी है तो 30 लाख परिवार से प्राप्त परिसंपत्तियों की कीमत है।

पत्नी की कुल संपत्ति

पत्नी के नाम पर 4.63 करोड़ की संपत्ति खरीदी गई है। उनके हलफनामे में 3.55 लाख रुपये कर्ज का भी जिक्र है तो पत्नी के नाम 2.42 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बैंकों से है। उनकी सर्वाधिक संपत्ति स्वयं और पत्नी के नाम पर है। तीन पुत्रों अभिषेक सिंह मुंडा, अभिनव सिंह मुंडा और अविनाश सिंह मुंडा के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है।

मुंडा के खिलाफ धारा 107 के तहत एक मामला दर्ज

अर्जुन मुंडा पर धारा 107 के तहत एक मामला भी रांची के धुर्वा थाने में दर्ज है, जिसके खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की है। मुंडा ने अचल संपत्तियों की तरह ही बॉन्ड में भी निवेश किया है।

इतने खरीदे बॉन्ड

स्वयं के नाम पर 17 लाख के बॉन्ड हैं, तो पत्नी के नाम पर 6.08 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे गए हैं। कुल मिलाकर स्वयं के नाम पर 2.01 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां इन्होंने स्वयं के नाम पर रखी हैं तो पत्नी के नाम पर 9.07 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां हैं, जिसमें 714 ग्राम सोने के गहने भी हैं।

ये भी पढे़ं-

Mukesh Sahani: 'मछली हम लोग खाते हैं और कांटा...', VIP चीफ मुकेश सहनी का PM मोदी पर निशाना

Bihar Politics: 'सभी भ्रष्टाचारी नेता हो गए एक', महागठबंधन पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी का निशाना