Ranchi Crime: रांची में सरेआम दो गुटों में चाकूबाजी, दो भाइयों के पेट, सीने और चेहरे पर गोदा चाकू
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के साइट फोर सेक्टर 2 शिव मंदिर के पास सेल सिटी जाने वाले रास्ते में दो गुटों के विवाद के बीच चाकूबाजी हुई। इसमे दो भाई घायल हो गए।
रांची, जासं। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के साइट फोर सेक्टर 2 शिव मंदिर के पास सेल सिटी जाने वाले रास्ते में दो गुटों के विवाद के बीच चाकूबाजी हुई। इसमेें दो भाई घायल हो गए। एक के पेट, सीने च कमर में चाकू मारी, दसूरे के चेहरे पर चोट लगी है। घटना में अमित कुमार पांडेय और उसका भाई आनंद पांडेय गंभीर रूप गंभीर रूप से घायल हाे गया। दोनाें रिम्स में भर्ती कराए गए हैं । जानकारी के अनुसार सेल सिटी निवासी संजीव उर्फ गोलू उपाध्याय और उसके भाई राजीव उर्फ भोलू पर चाकूबाजी का आरोप है।
आरोपित गोलू उपाध्याय होटल अवसर के संचालक सुशील उपाध्याय का बेटा है। चाकूबाजी में साइट फोर सेक्टर टू निवासी अमित को छाती और एचईसी कॉलोनी निवासी आनंद को चेहरे और पीठ में चाकू लगी है। चाकूबाजी की घटना के बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तुरंत घायल के परिजन और स्थानीय लोगों ने दोनों को गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां आमित की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर चाकूबाजी के बाद आरोपित गोलू सहित उसके साथ मौजूद सभी आरोपित फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी में जुट गई है।
जमीन को लेकर था विवाद, सुलह के लिए थी बैठक
पुलिस के अनुसार अमित व आनंद का गोलू उसके ग्रुप के लोगों के साथ एक जमीन के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के सुलह के लिए शनिवार की शाम अमित व आनंद गोलू के पास रात साढ़े नौ बजे सेल सिटी गए। बातचीत के क्रम में दोनों के बीच बकझक और धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान दोनो गुटों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान गोलू और भोलू ने दोनों युवकों को चाकू से मारकर जख्मी कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। बताया जा रहा है आरोपित संजीव उर्फ गोलू का अपराधिक इतिहास रहा है। आर्म्स एक्ट के केस में जेल जा चुका है। गोलू और अमित के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है।