विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: रांची के 50 हजार किसानों को मिलेगा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ

By Vikram GiriEdited By:
Published: Tue, 16 Feb 2021 10:05 AM (IST)

रांची के 50 हजार किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। रांची डीसी छवि रंजन ने झारखंड कृषि ...और पढ़ें

Jharkhand: रांची के 50 हजार किसानों को मिलेगा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ। जागरण
Jharkhand: रांची के 50 हजार किसानों को मिलेगा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ। जागरण

रांची, जासं। रांची के 50 हजार किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। रांची डीसी छवि रंजन ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की समीक्षा बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक प्रो एक्टिव होकर काम करें और डेटा अपलोड करने से पहले आवश्यक रूप से वेरीफाई करें। एक से दो दिनों में 50 प्रतिशत से ज्यादा डेटा अपलोड करने का प्रयास करें। उपायुक्त ने पोर्टल पर डेटा अपलोड की अद्यतन स्थिति की जांच की। उपायुक्त ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत पोर्टल पर डेटा अपलोड की समीक्षा की।

प्रज्ञा केंद्र जाकर चेक करें अपना डेटा

समीक्षा के दौरान झारखंड ग्रामीण बैंक के अलावा दूसरे किसी भी बैंक की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। विभिन्न बैंकों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से डेटा अपलोड की धीमी गति की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। बैंकर्स द्वारा बताया गया कि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा डेटा अपलोड किया जाएगा। उपायुक्त छवि रंजन ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि प्रज्ञा केन्द्र में जाकर अपना डेटा चेक कराएं और ई-केवाईसी कराएं।

50 हजार तक के ऋण होंगे माफ

बताते चलें कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत सभी रैयत और गैर रैयत के 50 हजार रुपये तक के कृषि ऋण माफ होंगे, चाहे वह किसी भी बैंक से लिया गया हो। 31 मार्च 2020 तक ऋण लेने वाले किसान ही इसके दायरे में आएंगे। एक परिवार से एक ही व्यक्ति को इसका लाभ मिल सकता है।

इसके एवज में आवेदन देने वाले किसानों से एक रुपये सेवा शुल्क के तौर पर लिया जाएगा। पैसा सीधे बैंक खाते में जाएगा। योजना का लाभ के लिए राशन कार्ड भी अनिवार्य होगा। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, कार्यपालक दंडाधिकारी सह राजस्व प्रभारी ब्रजलता, एलडीएम रांची एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।