हजारीबाग के हरली जंगल में माओवादी संगठन से जुड़े व्यक्ति की हत्या
आंगो थाना क्षेत्र के हरली जंगल में सोमवार को एक व्यक्ति की हत्या की जानकारी सामने आई है। मृतक जीतन मांझी पिता मसौधी मांझी किमो पंचायत के हरली का रहने वाला है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 02:31 PM (IST)
हजारीबाग, जासं। हजारीबाग चुरचू प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र के हरली जंगल में सोमवार को एक व्यक्ति की हत्या की जानकारी सामने आई है। मृतक जीतन मांझी पिता मसौधी मांझी किमो पंचायत के हरली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जीतन मांझी माओवादी संगठन से जुड़ा रहा है। उसके विषय में यह भी जानकारी मिल रही है कि उसके विरूद्ध आंगो थाना कांड संख्या 10/16 का वांछित रह चुका था। फिलवक्त पुलिस मामले को जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें