जयपुर एक्सप्रेस के लिए आरक्षित टिकट की की टिकट बुकिंग शुरू, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 29 अक्टूबर और 1 नवंबर को आद्रा ...और पढ़ें

खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस दो दिन आद्रा तक ही चलेगी।
HighLights
खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 29 अक्टूबर, 1 नवंबर को आद्रा तक
आद्रा-हटिया के बीच ट्रेन परिचालन रहेगा रद्द, यात्रियों को परेशानी
सांतरागाछी-जयपुर एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, 4 नवंबर से चलेगी
जागरण संवाददाता, रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लाक लिया जाएगा। इसके कारण 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन 29 अक्टूबर और एक नवंबर को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।
रेलवे के अनुसार, इन तिथियों को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन का आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर होगा और यहीं से वापसी यात्रा के लिए आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। इस कारण आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच ट्रेन का परिचालन रद रहेगा। इससे इन तिथियों पर आद्रा और हटिया के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
जयपुर एक्सप्रेस चार नवंबर को दोपहर सांतरागाछी से रवाना होगी
सांतरागाछी से जयपुर के खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की आरक्षित टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। 18061-18062 साप्ताहिक एक्सप्रेस की पहली रैक बुधवार चार नवंबर की दोपहर सवा दो बजे सांतरागाछी से रवाना होगी जो शाम छह बजे टाटानगर और अगली रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
वहीं, डाउन ट्रेन शुक्रवार छह नवंबर की सुबह सवा नौ पर रवाना होगी जो शनिवार शाम पौन आठ बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। 22 कोच वाले इस ट्रेन में फर्स्ट क्लास एसी का एक, सेकेंड क्लास एसी के चार, थर्ड क्लास एसी के चार, थर्ड क्लास इकोनामी के चार, स्लीपर के छह, सामान्य श्रेणी के चार, दिव्यांगों के लिए एक डिब्बा सहित एक पेट्री कार और एक लगेज, जनरेटर व ब्रेक वैन भी होगा।
यह ट्रेन खड़गपुर, आसनबनी, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी, रांची, लोहरदग्गा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ओन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, , मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुरी, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, ईदगाह आगरा, खेराली, दौसा जैसे स्टेशनों पर रूकते हुए खातीपुरा पहुंचेगी।
