Move to Jagran APP

KBC 12: अमिताभ बच्‍चन के साथ आज हॉट सीट पर रांची के बिनोद, खेल रहे कौन बनेगा करोड़पति

KBC 12 रांची के बिनोद कुमार इस वक्त केबीसी में हाट सीट पर विराजमान हैं। वे सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति खेल रहे हैं। वे एक पर एक दनादन बिगबी के सवालों का जवाब देकर अब तक 12 लाख 50 हजार रुपये जीत चुके हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 10:16 PM (IST)
KBC 12: अमिताभ बच्‍चन के साथ आज हॉट सीट पर रांची के बिनोद, खेल रहे कौन बनेगा करोड़पति
KBC 12: कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन।

रांची, जेएनएन। KBC 12, Kaun Banega Crorepati 12 रांची के बिनोद कुमार इस वक्त केबीसी में हाट सीट पर विराजमान हैं। वे सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति खेल रहे हैं। वे एक पर एक दनादन बिगबी के सवालों का जवाब देकर अब तक 12 लाख 50 हजार रुपये जीत चुके हैं। बिनोद कुमार इंडियन एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर हैं। वे रांची में डिफेंस एकेडमी चलाते हैं।

loksabha election banner

करीब 19 साल बाद आखिकरकार इनका सपना सच हुआ। भारतीय वायुसेना के अवकाश प्राप्‍त अधिकारी रांची के बिनोद कुमार 4 जनवरी, सोमवार को कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ हॉट सीट पर बैठे हैं। केबीसी में बिग बी के कठिन सवालों का जवाब देकर वे अधिक से अधिक धनराशि अपने साथ लाने की धुन में रमे हैं। राजधानी रांची के कड़रु इलाके के रहने वाले बिनोद मेगा टीवी शो का हिस्‍सा बनकर बेहद खुश हैं।

अभी कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो में बिनोद से शो के होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन सवाल पूछते दिख रहे हैं। बिग बी उनसे 12 लाख 50 हजार रुपये का सवाल पूछ रहे हैं। बिनोद ने इस शो में कुल कितनी रकम जीती है, यह चैनल पॉलिसी के तहत गोपनीय रखा गया है। एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी बिनोद कुमार केबीसी के साथ जुड़े अनुभवों का जिक्र करते हुए बताते हैं कि अमिताभ बच्‍चन असाधारण प्रतिभा के धनी हैं। उनके आभामंडल का तेज ही उन्‍हें औरों से अलग और विशिष्‍ट बनाता है। वे जितना पर्दे के सामने सहज और विनम्र हैं, उतने ही पर्दे के पीछे सरल भी हैं। केबीसी के इस एपिसोड में बिनोद कुमार के घर की क्लिपिंग भी दिखाई गई है। जिसे केबीसी टीम के सदस्‍यों ने शूट किया है।

भारतीय वायु सेना के रिटायर अधिकारी बिनोद कुमार रांची में डिफेंस एकेडमी चलाते हैं। इस संस्‍थान में सेना में करियर बनाने के इच्‍छुक छात्रों को वे गाइड करते हैं। बिनोद ने बताया कि वे बीते 19 साल से केबीसी में जाने का सपना संजोये थे। जिस दिन उनके बेटे की शादी थी, उस दिन ही कौन बनेगा करोड़पति में शामिल हाेने की पुष्टि करने के लिए कंफर्मेशन कॉल उनके मोबाइल पर आया था।

बिनोद ने बताया कि इंसान को जीवन में अपना लक्ष्‍य कभी भी नहीं बदलना चाहिए। तय किए गए लक्ष्‍य के लिए ईमानदारी से अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। कहा कि उनकी 19 साल की कोशिश आखिरकार रंग लाई। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ समय बिताना उनके जीवन के बेहद यादगार लम्‍हों में एक है। ये खूबसूरत पल कभी भूल नहीं सकते। कहा कि वे इस शो में जीती गई रकम से अपनी डिफेंस एकेडमी को समृद्ध करेंगे। गांव के नौजवानों का भविष्‍य वे इस इनाम की रकम से सुधारेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.