विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांके राज्य में सबसे ठंडा, तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

By JagranEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 07:57 AM (IST)

कांके राज्य में सबसे ठंडा इलाका रहा। रविवार को कांके का न्यूनतम तापमान 7.3 पर था।

कांके राज्य में सबसे ठंडा, तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
कांके राज्य में सबसे ठंडा, तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

जासं, रांची : कांके राज्य में सबसे ठंडा इलाका रहा। रविवार को कांके का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पर था जो सोमवार को घटकर 6.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, चार दिन पहले कांके का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस था जो चार दिनों में घटकर 6.2 डिग्री पर आ गया। इधर, रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले दो-तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि अगले तीन दिनों तक सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा। हालांकि बाद में दिन में धूप खिलेगी।

------------------------

3 दिसंबर से हल्की बारिश होने की है संभावना :

रांची सहित झारखंड के कई इलाकों के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी अंडमान में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसका विस्तार पश्चिम और उत्तर पश्चिम के इलाके में होने की संभावना जताई गई है। इससे ज्यादा प्रभावित ओडिसा और तटीय आंध्र प्रदेश होगा। हालांकि झारखंड में भी इसका असर होगा। रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों में पड़ेगा। इन इलाकों में तीन दिसंबर से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है। 4 और 5 दिसंबर को भी बारिश होने के संभावना हैं।

-----------

अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा रांची का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

तिथि अधिकतम न्यूनतम

30 नवंबर 24 11

1 दिसंबर : 24 11

2 दिसंबर : 24 12

3 दिसंबर : 24 14

--------------------------

पिछले 24 घंटे में इन शहरों का तापमान (डिसे)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 24.5 12.6

जमशेदपुर 28.4 14.4

मेदिनीनगर 26.8 11.9

बोकारो थर्मल 25.5 12.1

चाईबासा 28.4 14.6

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।