विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Assembly Monsoon Session: सदन में कल्पना सोरेन की पहली स्पीच, BJP से पूछ लिए गंभीर सवाल; जमकर हुआ हंगामा

Published: Tue, 30 Jul 2024 05:04 PM (GMT+05:30)

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा है। मंगलवार को मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन की ...और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन। फाइल फोटो
सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन। फाइल फोटो

HighLights

  1. कल्पना के मेडन स्पीच के दौरान सदन में हंगामा
  2. कल्पना बोलीं- हेमंत का पांच महीना कौन लौटायेगा
  3. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सदन के अंदर मौजूद रहे

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मानसून सत्र के दौरान मेडन स्पीच दी।

भाषण के दौरान सदन के अंदर कल्पना सोरेन यह बार बार बोलती रहीं कि आपलोग सभी माननीय हैं, कृपया सभी बैठ जाएं, मेरा पहला स्पीच है, कृपया बैठ जाएं।

इस बीच, स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो भी हंगामा कर रहे पक्ष और विपक्ष से बैठने का आग्रह करते रहे। इसके बावजूद सदन में हंगामा जारी रहा। स्पीकर के आग्रह पर कल्पना सोरेन ने भाषण देना शुरू किया।

अभिवादन के साथ कल्पना ने शुरू किया भाषण

उन्होंने अपना भाषण शुरू करने से पहले सीएम हेमंत सोरेन और सदन के सभी सदस्यों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सरकार के साथ खड़ी है।

कल्पना ने कहा कि टीवी चैनल, न्यूज एजेंसी और समाचार पत्र, जो विचार छापते थे, आज चुप हैं। मणिपुर में जब आदिवासी महिला के साथ अन्याय हो रहा था, तब केंद्र सरकार कहां थी।

कल्पना ने यह भी पूछा कि हेमंत सोरेन का पांच महीना कौन लौटायेगा? कल्पना सोरेन के मेडन स्पीच के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन के अंदर मौजूद रहे।

झारखंड में गरीब, आदिवासी और महिलाओं के खिलाफ है विपक्ष- कल्पना

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में विपक्ष गरीब, आदिवासी और महिला के खिलाफ है। हेमंत सोरेन की सरकार इन सभी के लिए अनुपूरक बजट लेकर आई है। इन पैसों से गरीब, आदिवासी और महिलाओं की बेहतरी के लिए काम होगा। भाजपा के लोग इनका विकास नहीं चाहते हैं। ये लोग कटौती चाहते हैं। इनका यही काम है।

यह भी पढ़ें-

JMM ने शुरू की चुनावी तैयारी, CM हेमंत व कल्पना सोरेन ने संभाली कमान; पार्टी मजबूत करने का किया आह्वान

जेल से रिहाई के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ; अफसरों संग की बड़ी बैठक