Jharkhand High Court: जस्टिस प्रशांत कुमार बने एक्टिंग चीफ जस्टिस
21 जनवरी 2009 में जस्टिस प्रशांत कुमार ने झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में योगदान दिया था। मई 2016 में झारखंड से उनका तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट में कर दिया गया था।
By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 11:51 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 11:51 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि जस्टिस डीएन पटेल को दिल्ली हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। हाई कोर्ट में सबसे वरीय होने के नाते उन्हें झारखंड हाई कोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया जा रहा है।
21 जनवरी 2009 में जस्टिस प्रशांत कुमार ने झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में योगदान दिया था। मई 2016 में झारखंड से उनका तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट में कर दिया गया। अपनी बीमारी का हवाला देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम से झारखंड हाई कोर्ट तबादला करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद पिछले माह उनका तबादला कर फिर से झारखंड हाई कोर्ट में पदस्थापित किया गया। 10 मई को उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें