Move to Jagran APP

सिमडेगा में होगी जूनियर नेशनल महिला हॉकी

रांची हॉकी इंडिया ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यकारिणी बोर्ड क

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 01:10 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 01:10 AM (IST)
सिमडेगा में होगी जूनियर नेशनल महिला हॉकी

जागरण संवाददाता, रांची : हॉकी इंडिया ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यकारिणी बोर्ड की बैठक में 10वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन सिमडेगा में कराने के प्रस्ताव पारित किया। चैंपियनशिप का फाइनल मैच मरांग गोमके जयपाल सिंह की जयंती 03जनवरी 2021 को खेला जाएगा।

loksabha election banner

दिल्ली में हॉकी इंडिया कार्यकारिणी बोर्ड की ऑनलाइन बैठक में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन स्थल व आयोजन तिथि पर मुहर लगाई गई। बैठक में 10वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2020 को सिमडेगा में कराने के प्रस्ताव को पारित किया गया।

हॉकी इंडिया ने इसके आयोजन की तिथि अक्टूबर नवम्बर 2020 प्रस्तावित की थी, परन्तु हॉकी सिमडेगा ने हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह फाइनल मैच जयपाल सिंह की जयंती पर कराने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने हॉकी इंडिया की बैठक में रखा। इस पर आम सहमति से चैंपियनशिप दिसंबर में व फाइनल अगले वर्ष तीन जनवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

---

बीच गेम्स तैयारी समिति के सदस्य बने भोलानाथ

जागरण संवाददाता, रांची: भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) में हॉकी झारखंड व झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की जिम्मेवारी बढ़ती जा रही है। भोलानाथ सिंह को बीच गेम्स (2020-21) आइओए तैयारी समिति का सदस्य बनाया गया है। कुछ दिन पहले उन्हें आइओए द्वारा खेलों के विकास के गठित उत्तर पूर्व कमेटी में शामिल किया गया था।

इन दोनों कमेटी के सदस्य बनाए जाने पर हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष शशिकात प्रसाद, सचिव विजय शकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, अरविंद सिंह, आश्रिता लकड़ा, संजीव झा, अशोक भगत, सुरजीत झा, माइकल लाल, धमर्ेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।

-----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.