विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत बढ़ी, अब इस तारीख तक जेल में रहेंगे बंद, जमीन घोटाले में हैं आरोपी

Published: Fri, 08 Mar 2024 10:15 AM (IST)

Jharkhand News Today अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है। इससे पूर्व ...और पढ़ें

हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत बढ़ी (जागरण)
हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत बढ़ी (जागरण)

HighLights

  1. झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है।
  2. हेमंत सोरेन को गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया।

राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren : ईडी कोर्ट ने रांची के बड़गाई अंचल स्थित 8.46 एकड़ भूमि घोटाले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है। इससे पूर्व हेमंत सोरेन को गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया।

पेशी के बाद अदालत में हेमंत सोरेन एवं निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद की न्यायिक हिरासत की अवधि 21 मार्च तक बढ़ा दी। अगली पेशी 21 मार्च को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाएगी।

हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले का आरोप

हेमंत सोरेन के ऊपर जमीन खरीद हेराफेरी का आरोप है। यह रांची के बड़गाईं अंचल में 8.50 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीदारी करने का मामला है। इस मामले में ईडी द्वारा हेमंत सोरेन को कई बार समन भेजा गया था।

हेमंत सोरेन आठवीं बार समन भेजने पर वह पूछताछ में शामिल होने के लिए राजी हुए थे। वहीं, 31 जनवरी को नौवें समन पर उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें

Hement Soren: पति की गिरफ्तारी के बाद अब आर-पार के मूड में कल्पना सोरेन, इस जिले से कर दिया 'हूल' का एलान

झारखंड सरकार में सब ठीक? सिर्फ 34 दिनों के अंदर ही सामने आ गई कलह, चंपई का एक फैसला और...