विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में 1 नवंबर को होगी जेटेट-2026 परीक्षा, 15 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:30 AM (IST)

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट-2026) का आयोजन 1 नवंबर को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में होगा। अभ्यर्थी ...और पढ़ें

जेटेट-2026 परीक्षा

जेटेट-2026 परीक्षा

HighLights

  1. जेटेट-2026 परीक्षा 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी।

  2. अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

  3. परीक्षा केंद्र पर मूल पहचान पत्र और समय पर पहुंचना अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (जेटेट) का आयोजन एक नवंबर को किया जाएगा। झारखंड अधिविद्य परिषद के अनुसार परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परिषद ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 

पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

15 अक्टूबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड

परिषद के अनुसार अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से परिषद की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र लाना होगा। पहचान पत्र की छायाप्रति मान्य नहीं होगी। परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी। परिषद ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय

शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले दृष्टिबाधित, सेरेब्रल पाल्सी तथा दोनों हाथों से दिव्यांग अभ्यर्थियों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी श्रुतिलेखक की सुविधा भी ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें परीक्षा से पहले संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में दिव्यांगता प्रमाण पत्र और आवेदन जमा करना होगा। 

परिषद ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर निर्धारित नियमों के अनुरूप श्रुतिलेखक की अनुमति संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी देंगे और इसकी सूचना केंद्राधीक्षक के माध्यम से परिषद को भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- JSSC में इतना बड़ा घोटाला, कार्रवाई सिर्फ अभ्यर्थी व कोचिंग संचालकों तक सीमित; आयोग के अधिकारी जांच से बाहर, JPSC में नपे चेयरमैन भी