विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSSC CGL पेपर लीक मामला: 3 दिनों की रिमांड के बाद जेल भेजे गए एजेंसी के कर्मी, CID को मिले धांधली के सबूत

Published: Thu, 01 Oct 2026 08:55 AM (IST)

जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआईडी ने परीक्षा संचालन एजेंसी आई.सी.एन. के दो कर्मियों को तीन दिन की रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।

JSSC CGL पेपर लीक मामला

JSSC CGL पेपर लीक मामला

HighLights

  1. सीआईडी ने एजेंसी के दो कर्मियों को जेल भेजा।

  2. पूछताछ में पेपर लीक और धांधली के सबूत मिले।

  3. सीआईडी ने 500 से अधिक अभ्यर्थियों से पूछताछ की।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने तीन दिनों तक रिमांड पर पूछताछ के बाद परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी आइसीएन के दोनों कर्मियों को बुधवार को जेल भेज दिया है। 

इन कर्मियों में सोमांश प्रकाश व राहुल शामिल हैं। सीआईडी को इन आरोपितों से पूछताछ में पेपर लीक, सेटिंग, अभ्यर्थियों से लेन-देन आदि के सबूत मिले हैं। अब इनके बयान से मिली आगे की जानकारी के आधार पर सीआईडी ने अन्य आरोपितों के विरुद्ध अपनी जांच को आगे बढ़ाई है।

30 और सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ

सीआईडी ने बुधवार को भी 30 और सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ की है। अब तक 500 से अधिक सफल अभ्यर्थियों का सीआईडी ने बयान ले लिया है। सफल अभ्यर्थियों से परीक्षा से जुड़े सवाल ज्यादा किए गए हैं। जैसे फार्म भरने से लेकर परीक्षा में बैठने और फिर परिणाम जारी होने तक की पूरी प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी ली गई है। 

कैसे परीक्षा दिए, कहां दिए, किसके संपर्क में थे, पेपर लीक के संबंध में क्या जानकारी है। सीआईडी को जिन अभ्यर्थियों पर शक हो रहा है, उनके विरुद्ध उनके दस्तावेज व अन्य बिंदुओं पर उनसे जानकारी ले रही है।

यह भी पढ़ें- JSSC CGL पेपर लीक मामला: CID की SIT ने एजेंसी कर्मियों से की दूसरे दिन पूछताछ, 500 सफल अभ्यर्थियों के बयान दर्ज