JSSC ने असिस्टेंट टीचर के गणित- विज्ञान विषय के रिजल्ट में किया संसोधन, 238 अभ्यर्थी हुए सफल
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा (कक्षा 6-8, गणित-विज्ञान) के संशोधित परिणाम जारी किए हैं। इसमें 238 ...और पढ़ें
-1770479975101_m.webp)
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग। (जागरण)
HighLights
गणित-विज्ञान विषय के परिणाम संशोधित हुए।
238 अतिरिक्त अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
209 अभ्यर्थियों का कोटा और जिला बदला।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के तहत कक्षा छह से आठ के गणित एवं विज्ञान विषय का संशोधित परिणाम जारी किया है।
इसमें जहां 238 अतिरिक्त अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, वहीं पूर्व में उत्तीर्ण 209 अभ्यर्थियों को कोटे और जिला बदल गया है।
आयोग ने परिणाम में यह संशोधन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उस निर्देश के तहत किया है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए संशोधित परिणाम जारी करने को कहा गया था।
आयोग ने इससे पहले पिछले दिनों भाषा विषय का भी संशोधित परिणाम जारी किया था, जिसमें भी जहां अतिरिक्त अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे, वहीं कई अभ्यर्थियों के कोटे और जिला बदल गया था।
आयोग के अनुसार, जेटेट में प्राप्त आरक्षण के आधार पर अपने आरक्षण कोटे में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनारक्षित कोटे से अपनी आरक्षण कोटे में स्थानांतरित करने के साथ-साथ पारा कोटे के वैसे अभ्यर्थी, जिनके द्वारा अधिकतम उम्र सीमा की छूट एवं रियायत प्राप्त की गई है, को अनारक्षित कोटे से अपनी आरक्षण कोटे में स्थानांतरित करते हुए परिणाम में संशोधन किया गया है।
यह संशोधन 30 अगस्त 2025, सात नवंबर 2025 तथा 12 दिसंबर 2025 को प्रकाशित परिणाम में किया गया है। आयोग ने यह भी कहा कि यह संशोधन कोर्ट के अगले आदेश से प्रभावित होगा।
