Move to Jagran APP

JSCA Election: डॉ नफीस अख्तर गुट को सभी पदों पर मिली जीत

JSCA Election Updates डॉ नफीस अख्तर और अजय मारू के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला हुआ। जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी खेमे के उम्मीदवार डॉ नफीस अख्तर हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 09:19 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 08:54 PM (IST)
JSCA Election: डॉ नफीस अख्तर गुट को सभी पदों पर मिली जीत
JSCA Election: डॉ नफीस अख्तर गुट को सभी पदों पर मिली जीत

रांची, जेएनएन। JSCA Election Updates - जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के नाम, काम और रुतबे की लहर पर सवार डॉ. नफीस अख्तर गुट ने जेएससीए चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करते हुए सभी 15 पदों पर कब्जा जमा लिया। रविवार सुबह से ही गहगहमी भरे माहौल और 91 फीसद मतदान के बाद शाम में जब परिणाम सामने आए तो एक-एक कर इस गुट के सभी उम्मीदवारों को क्लीन स्विप मिलता नजर आया। देर शाम तक इस खेमे में जीत के बाद जश्न का माहौल रहा। जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का आशीर्वाद इस गुट के लिए रामबाण साबित हुआ जिसका अजय मारू गुट तोड़ नहीं निकाल सका।

loksabha election banner

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में डॉ. नफीस ने अजय मारू को 141 मतों से पराजित किया, जबकि सचिव पद के लिए संजय सहाय ने वी जानकी राम को 159 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। सह सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में राजीव वधान ने दिवाकर सिंह को 147 मतों से हराया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए पार्थसारथी सेन ने रणधीर विश्वास को 158 मतों से परास्त किया। इस गुट के अजय नाथ शाहदेव उपाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। इस पद पर सुनील कुमार साहू का नामांकन रद होने का उन्हें लाभ मिला।

शुरू से ही डॉ. नफीस गुट ने बढ़त कायम रखी

डॉ.नफीस अख्तर के सभी उम्मीदवारों ने शुरू से ही बढ़त कायम रखी थी। अंतिम परिणाम आने से पहले ही लोग जश्न में डूब गए। परिणाम की घोषणा होते ही पटाखे फूटने लगे व अबीर गुलाल उडऩे लगे। वहीं कुछ लोग सभी का मुंह मीठा करा रहे थे।

वोटिंग के पहले माहौल हुआ तनावपूर्ण

वोटिंग शुरू होने के पहले ही जेएससीए स्टेडियम में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। वोटिंग रूम में अनावश्यक रूप से ज्यादा लोग घूस जाने का अजय मारू गुट ने विरोध किया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच थोड़ी देर तक तू-तू मैं-मैं होती रही। बाद में पुलिस ने दोनों गुट को शांत कराया।

किसे मिले कितने वोट मिला

अध्यक्ष- डॉ. नफीस अख्तर खान-406

अजय मारु-265

सचिव- संजय सहाय,-413

जानकी राम-254

ज्वाइंट सेक्रेटरी- राजीव वधान- 400

दिवाकर सिंह - 253

कोषाध्यक्ष-पार्थसारथी सेन-404

रणधीर विश्वास-246

मैनेजिंग कमेटी पांच पद

राजेश सिंह, 394

संजय पांडे- 402

श्रवण जाजोदिया -383

प्रिय वत्स दास-406

सुनील सिंह- 383

जिला कमेटी

संजय सिंह- 430

गोपाल सहाय446

प्रवीर कुमार सिंह-447

सीपी सिन्हा-407

स्कूल क्लब इंस्टीट्यूशन : अभय कुमार सिंह - 381

नोट:  उपाध्यक्ष पद के लिए अजय नाथ शाहदेव निर्विरोध चुने गए)

JSCA Election Updates : ये उम्मीदवार हैं आमने-सामने

  1.    अध्यक्ष                     डॉ नफीस अख्तर             अजय मारू
  2.    उपाध्यक्ष                अजयनाथ शाहदेव (निर्विरोध निर्वाचित)
  3.    सचिव                    संजय सहाय                जानकी राम
  4.     कोषाध्यक्ष              पार्थसारथी सेन                  रणधीर विश्वास
  5.     संयुक्त सचिव          राजीव बधान                      दिवाकर सिंह

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.