JPSC Scam: खिंग्याते का कंप्यूटर ऑपरेटर का भी फिक्स था 1% कमीशन, अभय तिवारी के खाते से लिए थे बुलेट के पैसे
जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने एल. खियांग्ते के कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र की भूमिका का खुलासा किया है, जिसने ...और पढ़ें

आरोपित अरुण कुमार के बयान में भी धर्मेंद्र की भूमिका आई है सामने।
HighLights
धर्मेंद्र ने टीडीपीएल को काम दिलाने के लिए 1% कमीशन लिया।
बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने के लिए भी धर्मेंद्र ने पैसे लिए।
सीआईडी को धर्मेंद्र के पास से एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी मिली।
राज्य ब्यूरो, रांची। जेपीएससी मेधा घोटाला मामले की जांच की रही सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के कंप्यूटर आपरेटर धर्मेंद्र के बारे में विशेष जानकारी जुटाई है और उसे कोर्ट में पेश भी किया है।
पूर्व में गिरफ्तार परीक्षा संचालन कराने वाली एजेंसी के संचालक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी ने यह स्वीकारा था कि टीडीपीएल को परीक्षा संचालन का काम दिलाने में धर्मेंद्र ने ही भूमिका निभाई थी।
वह एल. खियांग्ते के लिए वसूली एजेंट था और उसी के माध्यम से एल. खियांग्ते वसूली कराते थे। इससे इतर एक अन्य आरोपित अरुण कुमार ने सीआइडी को बताया है कि काम दिलाने के एवज में धर्मेंद्र ने भी अपने लिए एक प्रतिशत का कमीशन तय किया था।
उसने पत्नी के नाम पर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने के लिए भी टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी के खाते से 50 हजार रुपये लिया था। सीआइडी को धर्मेंद्र कुमार के कार्यालय के अलमीरे से आठ अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की फोटो कापी भी मिले हैैं।
सीआईडी ने उसके सीडीआर के विश्लेषण में इन सभी सबूतों को जुटाया है। जालसाजी के सिंडिकेट में शामिल आरोपित एक-दूसरे से वाट्सएप पर जुड़े थे। सीआइडी सभी आरोपितों के बीच वित्तीय लेन-देन, मोबाइल डेटा आदि की जांच कर रही है।