JPSC मामले में बड़ा खुलासा, पूर्व अध्यक्ष के घर से मिले 15 अभ्यर्थियों के नाम; CID ने 12 आरोपियों पर दाखिल की चार्जशीट
जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने रांची की विशेष अदालत में 12 आरोपियों के खिलाफ 97 पन्नों की चार्जशीट ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
सीआईडी ने 12 आरोपियों पर 97 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।
एल. खियांग्ते, श्वेता कुमारी गुप्ता भी चार्जशीट में नामित।
राज्य ब्यूरो, रांची। जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने रांची स्थित सीआइडी की विशेष अदालत में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते, तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता सहित 12 आरोपितों पर 97 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
इस चार्जशीट में 14 पन्नों पर सिर्फ 82 जब्ती की सूची है। सीआइडी ने चार्जशीट में इलेक्ट्रानिक, वैज्ञानिक साक्ष्य सहित सभी आरोपितों के बयान को भी संलग्न की है।
सीआईडी ने कोर्ट को बताया है कि परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज, सफल अभ्यर्थियों व परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों के बीच बातचीत के सीडीआर विश्लेषण के आधार पर सीआइडी ने रिपोर्ट तैयार की है। सफल अभ्यर्थी रवि कुमार, सेजल सेहरावत, विवेक कुमार व शालिनी राठी ने जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी उसके सीसीटीवी फुटेज को भी सीआइडी ने हासिल की है।
सीआईडी ने कोर्ट को बताया है कि जब्ती सूची में जेपीएससी का सीसीटीवी फुटेज, 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा से जुड़ी मूल ओएमआर शीट, बिना सील की हुई ओएमआर शीट की वीडियोग्राफी, टीडीपीएल के अवैध कार्यालय की फोटो व सर्वर, एल. खियांग्ते के आवास से 11वीं से 13वीं जेपीएससी के 15 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि, साक्षात्कार कोड, एल. खियांग्ते का फार्मेट किया हुआ मोबाइल व उनके आवास से टूटा लैपटॉप।
इसके अलावा श्वेता कुमारी गुप्ता के कक्ष से टीडीपीएल का जब्त वर्क आर्डर, मास्टरमाइंड अभ्य कुमार तिवारी का मोटोरोला का मोबाइल, लैपटाप व 5.50 लाख रुपये नकद, उसके नाम से संचालक प्रकाश रेसिडेंटसी व सागर पैलेस नाम से बैंक खाता के केवाइसी, बैंक स्टेटमेंट, सह आरोपित धर्मेंद्र कुमार को बुलेट खरीदने के लिए दी गई राशि की विवरणी, यात्रा विवरणी व भुगतान के विवरण, आरोपितों के अलग-अलग मोबाइल व उसके नंबर, आरोपितों के बैंक खाते के नंबर, उससे जुड़े पासबुक आदि शामिल हैं। सीआइडी ने कुछ इलेक्ट्रानिक साक्ष्य व अन्य दस्तावेज की फोरेंसिक जांच में भेजे जाने की भी जानकारी कोर्ट में साझा की है।
एल. खियांग्ते के लैपटाप बैग से 11वीं से 13वीं जेपीएससी के सफल इन 15 अभ्यर्थियों के नाम व मोबाइल नंबर मिले
जनक राज (7206850510, 7355857945, 7404777174, 9896741500), विवेक कुमार (8800171594), आकांक्षा सिंह (8920278425), जयदीप चौधरी (9119117791), सरिता बारला (9155642771), सविता (9416724886), महिमा सिंह (9523735828), रितेश कुमार पाठक (9939080436), राहुल कुमार (9953780042), सेजल सेहरावत (9955866101), राहुल कुमार (6201995050), कृष्ण कुमार (8527671471)।
