JPSC ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का मॉडल उत्तर, 24 अप्रैल तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का मॉडल उत्तर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 24 अप्रैल तक वेबसाइट पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

झारखंड लोक सेवा आयोग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने 19 अप्रैल को संपन्न झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के मॉडल उत्तर सोमवार को जारी कर दिए। आयोग ने सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) एवं सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) दोनों के मॉडल उत्तर वेबसाइट पर जारी किए हैं।
साथ ही परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों से उन पर 24 अप्रैल शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ओटीआर के माध्यम से की जा सकती हैं। अन्य किसी माध्यम से या आयोग के किसी अन्य मेल में प्राप्त आपत्ति और सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा।
564 केंद्रों पर दो पालियों में सफलतापूर्वक आयोजित
आयोग के अनुसार, यह परीक्षा राज्य के सभी जिलों के 564 केंद्रों पर दो पालियों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 2,17,104 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत किए गए थे। प्रथम पाली में कुल 1,10,973 अभ्यर्थी तथा द्वितीय पाली में कुल 1,10,875 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।
आयोग के अनुसार, परीक्षा का आयोजन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
