यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JPSC PT Result 2021: जेपीएससी पीटी में सेटिंग-गेटिंग.... लगातार क्रमांक वाले 18 अभ्यर्थी पास; रिजल्ट पर उठ रहे सवाल
JPSC PT Result 2021 झारखंड लोक सेवा आयोग ने सोमवार को जेपीएससी पीटी रिजल्ट जारी किया है। इसके साथ ही ...और पढ़ें

रांची, राज्य ब्यूरो। JPSC PT Result 2021 झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सातवीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सीरियल नंबर क्रमांक वाले कई अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि सीरियल नंबर से इतने अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सकता। सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर भी इसे लेकर सवाल उठते रहे। जेपीएससी ने इस परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किया था।
अभ्यर्थियों ने व्यक्त की कुछ सेंटरों पर परीक्षा में गड़बड़ी की संभावना
बताया जाता है कि कुछ सेंटरों में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सीरियल नंबर से सफल घोषित किए गए हैं। एक सीरियल में 20 छात्रों में 18 सफल घोषित हुए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि बाकी दो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे। यह भी कहा जा रहा है कि साहिबगंज तथा लोहरदगा के एक-एक सेंटर पर परीक्षा में बैैठे अभ्यर्थी सीरियल क्रमांक से इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। सीनियर क्रमांक से परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अलग-अलग कैटेगरी के हैं। दैनिक जागरण ने इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
इन लगातार क्रमांक के अभ्यर्थियों के सफल होने पर उठ रहे सवाल
52342865, 52342866, 52342867, 52342868, 52342869, 52342870, 52342871, 52342874, 52342876, 52342878, 52342879, 52342880, 52342881, 52342883, 52342884, 52342885, 52342886
