विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JPSC सिविल सेवा परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स जारी, वेबसाइट पर अभ्यर्थी देख सकेंगे अपना प्राप्तांक

Published: Thu, 04 Sep 2025 11:09 PM (IST)

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा ...और पढ़ें

JPSC सिविल सेवा परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स जारी। (जागरण)
JPSC सिविल सेवा परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स जारी। (जागरण)

HighLights

  1. पुलिस सेवा का कट ऑफ प्रशासनिक सेवा से अधिक |
  2. उम्मीदवार वेबसाइट पर प्राप्तांक देख सकते हैं |
  3. जल्द ही मिलेगा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र |

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में राज्य प्रशासनिक सेवा से अधिक कट ऑफ राज्य पुलिस सेवा का गया है।

आयोग ने गुरुवार को अंतिम परिणाम में विभिन्न सेवाओं में श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स जारी किया है। साथ ही आयोग ने अलग से लिखित परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स भी प्रकाशित किया है। इस परीक्षा का परिणाम 25 जुलाई को जारी हुआ था।

आयोग ने इस परीक्षा के अंतिम परिणाम के बाद सफल एवं असफल अभ्यर्थियों का प्राप्तांक भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

उम्मीदवार अपना रोल नंबर, जन्म तिथि एवं निबंधित मोबाइल नंबर डालकर अपना प्राप्तांक देख सकेंगे तथा उसे डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग के अनुसार, इसके लिए 60 दिनों तक लिंक खुला रहेगा। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सेवाओं में कुल 342 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

शीघ्र मिलेगा नियुक्ति पत्र

जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र ही नियुक्ति पत्र मिलेगा। विभिन्न विभागों में अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। राज्य स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

किस सेवा में कितना कट ऑफ मार्क्स

सेवा अनारक्षित एसटी एससी ईबीसी-1 बीसी-2 ईडब्ल्यूएस
राज्य प्रशासनिक सेवा 663.75 602.00 631.50 656.25 649.00 638.75
राज्य पुलिस सेवा 674.50 617.50 635.75 - - 645.00
राज्य वित्त सेवा 657.00 597.00 625.75 656.25 645.00 636.50
झारखंड कारा सेवा 658.50 - 624.25 - - -
झारखंड शिक्षा सेवा 660.25 617.00 - 655.50 648.25 -
झारखंड होमगार्ड सेवा - - - 654.50 - -
झारखंड सहकारिता सेवा 653.00 596.00 - - - -
झारखंड श्रम सेवा 653.75 596.00 624.25 653.25 645.00 634.00
झारखंड प्रोबेशन सेवा 652.00 595.50 623.75 - - -
झारखंड उत्पाद सेवा 653.00 - - - - -

लिखित परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स

  • अनारक्षित : 579.23
  • एसटी : 514.50
  • एससी : 539.00
  • ईबीसी-1 : 574.75
  • बीसी-2 : 566.5
  • ईडब्ल्यूएस : 546.00
  • आदिम जनजाति : 505.00
  • खिलाड़ी : 485.75
  • नेत्रहीन : 516.75
  • शारीरिक दिव्यांग : 516.50
  • मूक-बधिर : 504.00
  • आटिज्म तथा मल्टी डिजिबिलीटी : 426.25

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।