विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC Results 2026: APP की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने होगा जारी, 160 पदों पर होनी है नियुक्ति 

Published: Sat, 07 Mar 2026 01:00 PM (IST)

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा सहायक लोक अभियोजक (APP) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम इसी माह घोषित होने की संभावना ...और पढ़ें

सहायक लोक अभियोजक का रिजल्ट इसी महीने जारी करेगा JPSC। फाइल फोटो

सहायक लोक अभियोजक का रिजल्ट इसी महीने जारी करेगा JPSC। फाइल फोटो

HighLights

  1. सहायक लोक अभियोजक प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जल्द।

  2. जेपीएससी द्वारा संशोधित मॉडल उत्तर जारी किए गए।

  3. कुल 160 पदों पर होनी है नियुक्ति।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड अभियोजन सेवा के अंतर्गत सहायक लोक अभियोजक (सीधी एवं बैकलाग भर्ती दोनों) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम इसी माह प्रकाशित हो सकता है।

झारखंड लोक सेवा आयोग इसका शीघ्र परिणाम प्रकाशित करने की तैयारी कर रहा है। सीधी भर्ती के लिए प्रांरभिक परीक्षा पिछले वर्ष 20 दिसंबर तथा बैकलाग नियुक्ति के लिए परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी।

फिलहाल आयोग ने दोनों श्रेणी में होनेवाली नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम पत्र (सामान्य अध्ययन) एवं द्वितीय पत्र (विधि विषयक) का संशोधित ‘मॉडल उत्तर‘ जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग ने इसका मॉडल उत्तर जारी कर उसके विरूद्ध अभ्यर्थियों से एक जनवरी तक आपत्तियां मांगी थीं।

निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा कराने के बाद संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया है। अब आयोग संशोधित मॉडल उत्तर के आधार पर इस परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे। मुख्य परीक्षा की तिथि की घोषणा आयाेग द्वारा बाद में की जाएगी। बताते चलें कि इस परीक्षा के तहत 134 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी, जबकि 26 बैकलाग पद भी भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- UPSC Results: धनबाद के शुभम ने निभाया मां से किया वादा, 5 साल बाद IAS बनकर ही लौटे गांव

यह भी पढ़ें- सेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन से 2 प्रतिशत की कटौती 1 अप्रैल से हो जायेगी बंद



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।