Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: क्या सीता सोरेन की होगी घर वापसी? अटकलों के बीच आ गया JMM का जवाब, तेज हुई सियासी हलचल!

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सीता सोरेन की वापसी की अटकलों पर विराम लगा दिया है। पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया कि सीता सोरेन की वापसी का कोई विचार नहीं है। सीता सोरेन लोकसभा चुनाव से पहले झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। अब ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह झामुमो में फिर वापसी कर सकती हैं।

    By Pradeep singh Edited By: Mukul Kumar Updated: Sat, 01 Feb 2025 11:06 PM (IST)
    Hero Image
    हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में सीता सोरेन की वापसी के दरवाजे बंद हो गए हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि सीता सोरेन की वापसी की सूचनाएं सिर्फ अटकलें हैं।

    झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया कि किसी स्तर पर इस प्रकार का कोई विचार नहीं है। उनके मुताबिक जो चला गया, सो चला गया। जो बातें चल रही है, उसे अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उल्लेखनीय है कि सीता सोरेन लोकसभा चुनाव के पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं। भाजपा के टिकट पर उन्होंने पहले दुमका लोकसभा सीट और बाद में जामताड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा। दोनों चुनाव में उनकी पराजय हुई। सीता सोरेन ने इस दौरान कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए।

    आज दुमका में झामुमो का स्थापना दिवस

    • दुमका में दो फरवरी को झामुमो का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। पिछले वर्ष ईडी की गिरफ्तारी के कारण हेमंत सोरेन इस आयोजन में भाग नहीं ले पाए थे। इस बार पार्टी इस आयोजन को भव्य रूप से मनाएगी।
    • पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है क्योंकि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शानदार तरीके से सत्ता में वापसी की है।
    • विनोद पांडेय ने कहा कि मोर्चा का स्थापना दिवस कार्यकर्ता, नेताओं व आमजनों के लिए उत्सव है। दो फरवरी खुशी का दिन होता है।
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जब परंपरा की शुरुआत की थी तो उस वक्त संघर्ष चल रहा था। 46वां स्थापना दिवस समारोह दुमका के गांधी मैदान में होगा। इसके बाद चार फरवरी को धनबाद में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होगा।

    झामुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

    झामुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर प्रखंड में पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को वरिष्ठ झामुमो नेता, विधानसभा प्रभारी सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में प्रखंड के लाईलोर व रायडीह पंचायत के मुहलडीहा, लाईलोर, ढीपा गांव सहित विभिन्न गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया।

    इस दौरान दर्जनों ग्रामीण झामुमो पार्टी में शामिल हुए और पार्टी पर भरोसा जताते हुए सदस्यता ग्रहण किया। वहीं, रंजीत ने सदस्यता अभियान के दौरान उपस्थिति लोगों को झामुमो की नीतियों के बारे में बताते हुए सदस्यता अभियान को बड़े पैमाने पर चलाकर सफल बनाने, पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

    सदस्यता अभियान के दौरान मुख्य रूप से पंचायत प्रभारी एवं झामुमो नेता इरुश खाखा, इंदु हेम्ब्रोम, संतोष पांडे सहित झामुमो पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक व अन्य उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी झामुमो, हेमंत के भाई बसंत ने बताया पूरा प्लान

    दुमका में दिखेगी हेमंत सोरेन की पॉलिटिकल पावर, JMM को मजबूत करने पर रहेगा फोकस